Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जिम्बाब्वे में सुपर फ्लॉप रहे अभिषेक शर्मा, एक ही गेंदबाज ने किया नाक में दम; बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 06:34 PM (IST)

    भारतीय सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा जिम्‍बाब्‍वे दौरे पर बुरी तरह फ्लॉप रहे। ...और पढ़ें

    अभिषेक शर्मा

    अभिषेक शर्मा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा जिम्‍बाब्‍वे दौरे पर बुरी तरह फ्लॉप रहे। हरारे में खेले गए तीसरे मुकाबले में रविवार को अभिषेक शर्मा ने 2 रन ही बनाए। ब्लेसिंग मुजरबानी ने उनका विकेट चटकाया। अभिषेक ने 3 मैचों की सीरीज में सिर्फ 11 रन बनाए। इसके साथ ही उन्‍होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

    शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया

    अभिषेक 3 मैचों की एक टी20 सीरीज में सबसे कम रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज (टॉप-7 बैटर) बन गए हैं। अभिषेक ने श्रेयस अय्यर को पीछे छोड दिया है। अय्यर ने 2019 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 14 रन बनाए थे। इस लिस्‍ट में हार्दिक पांड्या, केएल राहुल और दिनेश कार्तिक भी शामिल हैं।

    T20I सीरीज में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सबसे कम रन

    • 11 रन - अभिषेक शर्मा बनाम जिम्बाब्वे (2026)*
    • 14 रन - श्रेयस अय्यर बनाम वेस्टइंडीज (2019)
    • 15 रन - हार्दिक पांड्या बनाम न्यूजीलैंड (2017)
    • 15 रन - केएल राहुल बनाम इंग्लैंड (2021)
    • 17 रन - दिनेश कार्तिक बनाम ऑस्ट्रेलिया (2022)

    मुजरबानी ने किया शिकार

    अभिषेक शर्मा को तीनों ही मुकाबलों में ब्लेसिंग मुजरबानी ने आउट किया। हरारे में खेले गए पहले मैच में अभिषेक ने 8 गेंदों का सामना किया था और 1 रन बनाया था। शनिवार को खेले गए दूसरे टी20 में भारतीय सलामी बल्‍लेबाज ने 8 गेंदों का सामना किया था और इतने ही रन बनाए थे।

    पहले 2 मैच जीतकर भारतीय टीम पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। भारत ने पहले टी20 मुकाबले में जिम्‍बाब्‍वे को 7 विकेट से शिकस्‍त दी थी। शनिवार को खेले गए दूसरे मैच को भारत ने 90 रन से जीता था। आखिरी मैच में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए हैं।

    खबरें और भी

     

     

    यह भी पढ़ें- ZIM vs IND 3rd T20I Live: मयंक यादव ने पहली गेंद पर ही चटकाया विकेट, ब्रायन बेनेट को वैभव के हाथों कैच आउट कराया

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी का बल्ला फिर गरजा, जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए जड़ी एक और फिफ्टी