IND vs ZIM: मयंक यादव ने पहली ही बॉल पर मचाया गदर, 647 दिन बाद वापसी कर तोड़ा अश्विन का रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में पहले टी20 मैच में तेज गेंदबाज मयंक यादव ने वापसी की। उन्होंने वापसी करते ही गदर मचाया और पहली गेंद पर ही विकेट हासिल कर ...और पढ़ें

मयंक यादव (फोटो: BCCI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की। उन्होंने वापसी करते ही अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा दिया। मयंक ने मैच की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया। इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है। मयंक ने पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार की लिस्ट में जगह बना ली है।
मयंक ने मैच की पहली बॉल पर जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट को शिकार बनाया। वे टीम इंडिया में 647 दिनों बाद वापस लौटे थे और वापसी पर ही कहर बरपा दिया। मयंक ते रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं लेकिन उनका चोटों से नाता रहा है। मयंक लगातार चोटिल रहे हैं, जिसकी वजह से वे आईपीएल 2026 में भी सिर्फ 4 मैच खेले सके थे और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था।
मयंक यादव ने रचा इतिहास
मयंक ने पहली गेंद पर विकेट हासिल किया। इसी के साथ वे उन भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने टी20 मैच की पारी की पहली गेंद पर विकेट हासिल किया है। मयंक ने ये कारनामा दूसरी बार किया है। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2024 में पारी की पहली बॉल पर विकेट चटकाया था। जिमबाब्वे के खिलाफ विकेट लेते ही उन्होंने दूसरी बार ये कारनामा किया है। भारत के पूर्व स्पिन अश्विन ने अपने करियर में एक बार ये कारनामा किया था।
भारत के लिए T20I पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज-
- भुवनेश्वर कुमार - 3
- हार्दिक पांड्या - 2
- अर्शदीप सिंह - 2
- मयंक यादव - 2
- रविचंद्रन अश्विन - 1
मयंक बने तीसरे भारतीय गेंदबाज
भारत के लिए किसी टी20 मैच की पहली गेंद लेने वाले मयंक मात्र तीसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं। टीम इंडिया के लिए सबसे पहले ये कारनामा अर्शदीप सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यूएसए के खिलाफ किया था। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच की पहली गेंद पर विकेट हासिल किया था। अब मयंक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ यही कारनामा किया है।
खबरें और भी
मयंक की 647 दिनों बाद वापसी
मयंक ने साल 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ 6 अक्टूबर 2024 को डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने अपना आखिरी मैच इसी सीरीज में 12 अक्टूबर को खेला था। ऐसे में अब उन्होंने 647 दिनों बाद टीम इंडिया में वापसी की है। वापसी के साथ ही उन्होंने कहर बरपा दिया और पहली ही बॉल पर विकेट हासिल कर लिया।