Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'ये आपके लिए पापा', लखनऊ के खिलाफ ऐतिहासिक पारी के बाद उर्विल पटेल का इमोशनल सेलिब्रेशन; जानें अब तक का सफर

    Updated: Sun, 10 May 2026 07:25 PM (IST)

    लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 13 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और यशस्वी जायसवाल की बराबरी कर ली। ...और पढ़ें

    उर्विल पटेल

    उर्विल पटेल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल का लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में तूफान देखने को मिला। उन्होंने मुकाबले में 13 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया। इसी के साथ वे आईपीएल के इतिहास में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने भी 13 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था और अब पटेल ने जायसवाल की बराबरी कर ली है।

    पटेल ने इसके बाद अपनी पॉकेट से एक पर्ची निकालकर सेलिब्रेशन किया। उन्होंने इस पारी को अपने पिता को समर्पित किया है। पटेल गुजरात से आते हैं और वे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। पटेल अपनी पारी के दौरान शुरू से ही आक्रामक दिखे और उन्होंने पहली 6 गेंदों पर ही 5 छक्के जड़ दिए थे। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से चेन्नई ने मुकाबले में शानदार शुरुआत की। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि उर्विल पटेल कौन हैं?

    कौन हैं उर्विल पटेल?

    उर्विल पटेल घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए खेलते हैं। वे आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका 2025 में मिला, जहां वे चेन्नई के लिए खेले। चेन्नई ने उन्हें 2025 में चोटिल वंश बेदी जगह 30 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा था। उर्विल ने सीजन में 3 मैच खेले और 212.50 की स्ट्राइक रेट के साथ 68 रन बनाए।

    पटेल के अगर घरेलू रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो उन्होंने 16 फर्स्ट क्लास मैचों में 837 रन बनाए हैं। इसके अलावा 29 लिस्ट ए मैचों में उनके बल्ले से 942 रन निकले हैं। टी20 क्रिकेट में 27 वर्षीय खिलाड़ी ने 60 मैचों में 179.70 की स्ट्राइक रेट के साथ 1470 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं।

    खबरें और भी

    उर्विल पटेल ने पिता को समर्पित की पारी

    पटेल ने मैच में 13 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वे संयुक्त रूप से आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। शानदार पारी खेलने के बाद उन्होंने अपनी पॉकेट से एक पर्ची निकाली और फिफ्टी सेलिब्रेट किया। उन्होंने इस पर लिखा था, 'ये आपके लिए पापा'। उन्होंने मुकाबले में 23 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्‍तान टीम को मिला नया सितारा! Azan Awais ने डेब्‍यू टेस्‍ट में शतक जड़कर तोड़े कई रिकॉर्ड

    यह भी पढ़ें- Urvil Patel ने चेपॉक में मचाई तबाही, IPL इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी ठोकी