पाकिस्तान टीम को मिला नया सितारा! Azan Awais ने डेब्यू टेस्ट में शतक जड़कर तोड़े कई रिकॉर्ड
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को नया सितारा मिलने जा रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान के 21 साल के अजान अवैस ने पहली पारी में शतक लगाय ...और पढ़ें

अजान अवैस

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को नया सितारा मिलने जा रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान के 21 साल के अजान अवैस ने पहली पारी में शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया है। वह 17 साल बाद विदेशी मैदान पर अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं।
तीसरे दिन पूरा किया शतक
बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वह 85 रन बना चुके थे। तीसरे दिन की शुरुआत में उन्होंने शानदार संयम दिखाया और तेज गेंदबाज नाहिद राणा की गेंद पर एक रन लेकर 51वें ओवर में अपना शतक पूरा किया।
Milestone moment 💯 🤩
— ICC (@ICC) May 10, 2026
A debut to remember for Azan Awais 🙌
📝: https://t.co/naUIkpeTT8 pic.twitter.com/tvlaUKETyA
दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
अवैस अपने पहले टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले 14वें पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं। इस सूची में जावेद मियांदाद और यूनिस खान जैसे दिग्गज शामिल हैं। हालांकि, उनकी यह उपलब्धि और भी खास है। वह घर से बहार अपने पहले टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले केवल तीसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले फवाद आलम और उमर अकमल ने यह कारनामा 2009 में किया था।
इन बल्लेबाजों ने लगाई फिफ्टी
अजान ने 14 चौकों की मदद से 165 गेंदों पर 103 रन की पारी खेली। अनुभवी तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने उन्हें आउट किया। उनकी इस पारी की बदौलत पाकिस्तान ने पहली पारी में 386 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से इमाम उल हक ने 45 रनों का योगदान दिया। वहीं अब्दुल्ला फजल (60), सलमान आगा (58) और मोहम्मद रिजवान (59) ने फिफ्टी लगाई। तीसरे दिन स्टंप तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 7 रन बना लिए हैं।
खबरें और भी
2004 में हुआ जन्म
2004 में सियालकोट में जन्मे अवैस को लंबे समय से बड़े मैचों का खिलाड़ी माना जाता रहा है। हालांकि, उन्होंने पाकिस्तान के 2024 अंडर-19 विश्व कप अभियान में अहम भूमिका निभाई थी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। 2023 अंडर-19 एशिया कप में उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
सियालकोट का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने 2024-25 कायद-ए-आजम ट्रॉफी में अपना दबदबा कायम किया और टूर्नामेंट में 76.73 के औसत से 844 रन बनाकर टॉप रनर रहे। इसमें उनके करियर का बेस्ट स्कोर 203 रन भी शामिल था।
यह भी पढ़ें- BAN vs PAK 1st Test Day-1: कप्तान शांतो ने रचा इतिहास, ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ ढाया कहर