यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'भूरे बाल, हरा चश्मा और हल्की दाढ़ी', एमएस धोनी के नए लुक ने मचाया तहलका, CSK ने दिया गजब कैप्शन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब सिर्फ आईपीएल खेलते हैं। धोनी अपने लुक्स के कारण चर्चा में रहते हैं। इस बार फिर माही का लुक फैं ...और पढ़ें

HighLights
- एमएस धोनी ने बदला लुक
- आईपीएल नीलामी से पहले धोनी का नया लुक वायरल
- आईपीएल-2025 में नजर आएंगे धोनी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम को दो बार विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग गजब की है। वह जब भी जहां भी दिखते हैं फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उतावले हो जाते हैं। धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हैं और फैंस धोनी के लिए आईपीएल का इंतजार करते हैं। धोनी यूं तो अपने शांत स्वाभाव के लिए जाने जाते हैं लेकिन स्टाइल के मामले में वह पीछे नहीं रहते हैं। धोनी का लुक हमेशा से चर्चा में रहा है और माही ने एक बार फिर अपना लुक बदलकर लोगों को अचंभे में डाल दिया है।
धोनी ने जब भारतीय क्रिकेट में कदम रखा था तब उनके लंबे-लंबे बाल थे। उनके इन बालों के मुरीद पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परेवजे मुशर्फ भी थे। वक्त के साथ माही ने अपने लुक में बदलाव किया। धोनी ने कई लुक रखे हैं और इस बार फिर वह नए लुक में नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- IPL 2025: MS Dhoni को होगा करोड़ों का नुकसान! जानिए CSK से कितने रुपये में हो सकती है डील पक्की
सीएसके ने पोस्ट की फोटो
धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं और अपनी कप्तानी में पांच बार टीम को खिताब दिला चुके हैं। धोनी की इसी फ्रेंचाइजी ने उनके नए लुक की तस्वीरें पोस्ट की हैं। धोनी ने अपने बाल ज्यादा छोटे नहीं कराए हैं लेकिनन हेयर स्टाइल बदला है। माही ने बालों को कलर भी करवाया है। हरे रंग के चश्मा पहने धोनी इन फोटोज में गजब लग रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने इसको कैप्शन दिया है, "Xtreme Cool!"
Xtreme Cool! 🦁🥶 @msdhoni
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) October 12, 2024
📸 : @AalimHakim pic.twitter.com/mARUefmpYd
आईपीएल के बदले नियम
आईपीएल की इस बार मेगा नीलामी होनी है। इस नीलामी से पहले हर टीम को अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बतानी है। धोनी के लिए इस बार आईपीएल में नियम बदले गए हैं। अनकैप्ड प्लेयर वाले नियम में बदलाव किया गया है ताकि धोनी को चेन्नई अनकैप्ट प्लेयर के तौर पर रिटेन कर सके। इससे फ्रेंचाइजी के काफी पैसे बचेंगे और धोनी भी टीम में रहेंगे।
खबरें और भी
.jpg)
नए नियम के मुताबिक जिन खिलाड़ियों ने पांच साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और लंबे समय से बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं है वो खिलाड़ी इस साल अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे। धोनी साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन करने के लिए फ्रेंचाइजी चार करोड़ के ज्यादा खर्च नहीं कर सकती। चेन्नई अभी तक धोनी को 12 करोड़ रुपये दे रही थी लेकिन अब धोनी को रिटेन करने पर उसे सिर्फ ज्यादा से ज्यादा चार करोड़ ही देने होंगे।