पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने WTC सिस्टम का विरोध किया, FTP में अधिक संतुलन लाने की मांग की
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने एशियाई और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मंच पर एक-दूसरे का समर्थन करने पर सहमति जताई। ...और पढ़ें
-1778424118290_m.webp)
मोहसिन नकवी
HighLights
एक-दूसरे का समर्थन करने पर सहमति जताई
मोहसिन नकवी ढाका की दो दिवसीय यात्रा से लौटे
बांग्लादेश के खेल और अन्य मंत्रियों से मुलाकात की
कराची, पीटीआई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने एशियाई और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मंच पर एक-दूसरे का समर्थन करने पर सहमति जताई और साथ ही 2028-31 चक्र के लिए 'भविष्य दौरा कार्यक्रम' (FTP) में अधिक संतुलन लाने की मांग की है।
पीसीबी सूत्रों ने बताया कि पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ढाका की दो दिवसीय यात्रा से सकारात्मक आश्वासनों के साथ लौटे हैं। उन्होंने बांग्लादेश के अधिकारियों के साथ चर्चा की थी, जिनमें अंतरिम प्रमुख तमीम इकबाल भी शामिल थे।
सूत्र ने कहा, ढाका यात्रा के दौरान उन्होंने बांग्लादेश के खेल मंत्री और कुछ अन्य मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ बांग्लादेश क्रिकेट के अंतरिम प्रमुख तमीम इकबाल भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि नकवी ने बैठकों में विस्तार से चर्चा की कि सबसे पहले 'विश्व टेस्ट चैंपियनशिप' में दो-स्तरीय प्रणाली बनाने के किसी भी कदम को खारिज करने की जरूरत है और चैंपियनशिप के अगले चरण में और 2027 के बाद आने वाले नए वित्तीय चक्र में आईसीसी टूर्नामेंट से मिलने वाले राजस्व के वितरण में अधिक संतुलन होना चाहिए।
दोनों बोर्ड इस बात पर सहमत हुए कि वर्तमान में WTC में मैचों का सबसे बड़ा हिस्सा भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को मिलता है जबकि पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, वेस्टइंडीज जैसे देशों को कार्यक्रम में उचित महत्व नहीं मिल पाता है। चर्चाओं का मुख्य केंद्र अन्य क्रिकेट बोर्ड को एकजुट करके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के भीतर एक मजबूत गुट बनाना और एशियाई स्तर पर आपसी सहयोग को बढ़ाना भी था।