Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    न चीफ सेलेक्टर न कोच, टीम इंडिया में इस बड़े पद पर आसीन होंगे VVS Laxman!

    Updated: Fri, 14 Aug 2026 11:56 AM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को बीसीसीआई बड़ी जिम्मेदारी देने का बारे में सोच रहा है। लक्ष्मण इस समय सीओई की मुखिया हैं। ...और पढ़ें

    वीवीएस लक्ष्मण को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    वीवीएस लक्ष्मण को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और इस समय बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मुखिया वीवीएस लक्ष्मण को लेकर बीते कुछ दिनों से खबरें थी कि वह चीफ सेलेक्टर बन सकते हैं। उनके टेस्ट कोच बनने की भी अटकलें लगाई गईं थीं, लेकिन यह पूर्व बल्लेबाज इन दोनों पदों को छोड़कर एक नए पद पर आसीन हो सकता है।

    लक्ष्मण को बीसीसीआई बड़ा पद देने के बारे में विचार कर रही है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई लक्ष्मण को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का पद दे सकती है। ये पद एक समय रवि शास्त्री के पास भी था। बाद में वह टीम के कोच बने थे।

    बीसीसीआई बदलाव के मूड में

    सितंबर में बीसीसीआई ये बड़ा फैसला ले सकती है। सितंबर में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। वहीं टेस्ट टीम के प्रदर्शन को लेकर भी बीसीसीआई खुश नहीं है और इसी कारण टीम का कोचिंग स्टाफ भी नजरों में है। ऐसे में बीसीसीआई स्थिति को सुधारने के लिए काफी विचार कर रही है और इसमें लक्ष्मण केंद्र में है। इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि लक्ष्मण को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का रोल दिया जा सकता है।

    लक्ष्मण इस समय सीओई में कार्यरत हैं और देश के युवा खिलाड़ियों को अच्छी तरह से जानते हैं। वह भारतीय टीम की अगली पीढ़ी को तैयार कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर वह टीम इंडिया के कोच के तौर पर भी जाते हैं। जैसा जिम्बाब्वे दौरे पर देखा गया था। बीसीसीआई अगर लक्ष्मण को ये जिम्मेदारी देती है तो फिर उनके कार्यभार में इजाफा होना तय है।

    खबरें और भी

    अगरकर को मिलेगी खुशखबरी

    कुछ दिन पहले ये खबरें थी कि अगरकर का कार्यकाल हो सकता है बीसीसीआई न बढ़ाए और नए चीफ सेलेक्टर का चुनाव करे। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक अगरकर के कार्यकाल को विस्तार दिया जा सकता है। उनका कार्यकाल जून 2027 तक बढ़ाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: ओवल के रास्ते में खड़ा गॉल का किला, गिल के लिए नहीं है चुनौती आसान

    यह भी पढ़ें- IND vs SL Test Pitch Report: 'कुछ तो जरूर होगा...' क्या गुल खिलाएगी गॉल की पिच? बदला नजर आ रहा है मिजाज