Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अपनों पर ही फिरी AAP की झाड़ू: योगेंद्र-विश्वास से राघव चड्ढा तक, आखिर केजरीवाल का साथ क्यों छोड़ गए दिग्गज? 

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 05:46 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी के गठन के बाद से कई बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ी या उन्हें निष्कासित किया गया, जिससे AAP की राह मुश्किल हुई है। हाल ही में राघव चड्ढा सह ...और पढ़ें

    दिग्गजों ने दोड़ दिया अरविंद केजरीवाल का साथ। फोटो: आर्काइव

    दिग्गजों ने दोड़ दिया अरविंद केजरीवाल का साथ। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण जैसे संस्थापक सदस्य निष्कासित हुए

    2. कपिल मिश्रा, आशुतोष, कुमार विश्वास ने भी पार्टी छोड़ी

    3. हाल ही में राघव चड्ढा सहित आठ सांसदों का दल-बदल

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वर्ष 2012 में आम आदमी पार्टी (AAP)के गठन के बाद से लेकर अप्रैल 2026 तक पार्टी से कई बड़े चेहरों को निकाला गया तो कुछ ने खुद ही इस्तीफा दे दिया।

    हर निष्कासन और इस्तीफे के साथ आम आदमी पार्टी की राह और मुश्किल होती गई और पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की राह में इन इस्तीफों और निष्कासन के रूप में कांटों की कमी भी नहीं रहीं। आप से हर जाने वाले ने पार्टी की कट्टर ईमानदार वाली छवि को जख्म ही दिया।या

    अब ताजा घटनाक्रम में राघव चड्ढा समेत आठ सांसदों के पार्टी छोड़ी तो एक बार फिर सवाल उठ रहा है कि क्या आम आदमी पार्टी के भीतर असहमति के लिए पर्याप्त जगह है। क्या असहमति को सुना भी जाता है या नहीं?

    आइए जानते हैं कि अब तक किन बड़े नामों ने आम आदम पार्टी से अपने रास्ते अलग कर लिया या खुद केजरीवाल की पार्टी ने ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

    2015–2018 का दौर, जब सामने आए मतभेद

    संस्थापक सदस्यों और पार्टी के बड़े चेहरों में ही वैचारिक मतभेद खुलकर सामने आए। योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण जैसे संस्थापक नेताओं को 2015 में आंतरिक लोकतंत्र की कमी के आरोपों के बीच पार्टी से निष्कासित किया गया।

    उनके समर्थन में खड़े प्रो. आनंद कुमार और अजीत झा भी बाहर कर दिए गए। मयांक गांधी और अंजलि दमानिया ने भी उसी साल संगठनात्मक असहमति के चलते इस्तीफा दिया।

    वर्ष 2017 में कपिल मिश्रा को मंत्री रहते हुए निष्कासित किया गया, जबकि आशुतोष ने 2018 में निजी कारणों का हवाला देकर इस्तीफा दिया। कुमार विश्वास राज्यसभा टिकट विवाद के बाद धीरे-धीरे पार्टी से अलग हो गए।

    इन्हें आम आदमी पार्टी ने निकाला 

    • विनोद कुमार बिन्नी — 2014 (बागी, बाद में निष्कासित)
    • योगेंद्र यादव — 2015 (निकाले गए)
    • प्रशांत भूषण — 2015 (निकाले गए)
    • आनंद कुमार — 2015 (निकाले गए)
    • अजीत झा — 2015 (निकाले गए)
    • कपिल मिश्रा — 2017 (निकाले गए)

    2019–2025 में श्रेणीय नेताओं तक पहुंच गई आग

    आम आदमी पार्टी के विधायक और क्षेत्रीय नेताओं के बाहर जाने का सिलसिला जारी रहा। अलका लांबा ने 2019 में इस्तीफा देकर कांग्रेस का रुख किया, जबकि एचएस फुलका ने राजनीति से संन्यास लेने की बात कहकर दूरी बनाई।

    खबरें और भी

    राज कुमार आनंद ने 2024 में मंत्री पद छोड़ते हुए पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाए। 2025 के दिल्ली चुनाव से पहले टिकट बंटवारे को लेकर असंतोष सामने आया और नरेश यादव, भावना गौड़, राजेश ऋषि, मदन लाल समेत कई विधायकों ने इस्तीफा दे दिया।

    इन्होंने दिया पार्टी से इस्तीफा

    • शाजिया इल्मी — 2014 (इस्तीफा)
    • आशुतोष — 2018 (इस्तीफा)
    • कुमार विश्वास — 2017–2018 (किनारा किया/बाद में अलग)
    • अलका लांबा — 2019 (इस्तीफा)
    • हरदीप सिंह मुंडियां — 2023
    • अनिंदरजीत सिंह लोढी — 2023
    • राजकुमार आनंद — 2024 (इस्तीफा, मंत्री पद छोड़ा)

    और अब 2026 में राघव चड्ढा ने किया सबसे बड़ा दलबदल

    अब ताजा घटनाक्रम पार्टी के इतिहास का सबसे बड़ा दलबदल माना जा रहा है। राघव चड्ढा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी और भाजपा का दामन थाम लिया। इनमें संदीप पाठक, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत साहनी जैसे नाम हैं।

    आंदोलन के वक्त जुड़े चेहरे भी हुए अलग

    इसके अलावा, आंदोलन के दौर से जुड़े कुछ चेहरे भी समय के साथ अलग हुए। शांति भूषण ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाई, जबकि किरण बेदी ने भी बाद में अलग राह चुनी और आगे चलकर बीजेपी से जुड़ीं।

    अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में AAP ने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से शुरुआत कर राष्ट्रीय राजनीति में जगह बनाई, लेकिन लगातार इस्तीफों और निष्कासन ने पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र, नेतृत्व शैली और संगठनात्मक ढांचे पर सवाल खड़े किए हैं।

    यह भी पढ़ें- 'गलत पार्टी में सही आदमी था...', AAP छोड़ BJP में शामिल होंगे राघव चड्ढा, बोले- मैं अब जनता को चुन रहा हूं

    यह भी पढ़ें- आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले सात सांसद कौन? राघव चड्ढा ने गिनाए नाम; अब कितने MP बचे

    यह भी पढ़ें- 'पंजाब की जनता इन गद्दारों को कभी माफ नहीं करेगी', राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर भड़के संजय सिंह