ई-20 पेट्रोल के खिलाफ देशव्यापी मुहिम छेड़ेगी AAP, शनिवार से शुरू होंगी टाउन हॉल बैठकें
आम आदमी पार्टी 8 अगस्त से ई-20 पेट्रोल के खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरू करेगी। पार्टी टाउनहाल बैठकों के जरिए लोगों को इसके कथित दुष्प्रभावों के प्रति जा ...और पढ़ें

संजय सिंह। फाइल फोटो
HighLights
आप 8 अगस्त से ई-20 पेट्रोल के खिलाफ अभियान चलाएगी।
टाउनहाल बैठकों से लोगों को दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर विदेशी दबाव का आरोप लगाया।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर देशव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी 8 अगस्त से विभिन्न राज्यों में टाउनहाल बैठकों का आयोजन करेगी, जिनके माध्यम से लोगों को ई-20 के कथित दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
पार्टी के अनुसार अभियान की शुरुआत पश्चिम बंगाल से होगी, जिसके बाद हरियाणा, गुजरात, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, केरल, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आप सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रेसवार्ता में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को इन टाउनहाल बैठकों की जिम्मेदारी सौंपी है।
मालिकों को हो सकता है नुकसान
उन्होंने दावा किया कि देश में बड़ी संख्या में ऐसे वाहन हैं, जिनके इंजन ई-20 ईंधन के अनुकूल नहीं हैं और इसके इस्तेमाल से वाहन मालिकों को नुकसान हो सकता है।
संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर ई-20 नीति को लेकर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार विदेशी दबाव में यह नीति लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि टाउनहाल बैठकों के जरिए पार्टी लोगों से सीधा संवाद कर इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखेगी और जनसमर्थन जुटाएगी।