Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में B&B योजना खत्म, विधानसभा में लक्ष्मी योजना पर चर्चा के बीच AAP ने क्यों किया वॉकआउट?

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 03:08 PM (IST)

    दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना को निरस्त करने का प्रस्ताव पेश किया गया, जिसे हौजकाजी अग्निकांड के बाद रद किया गया था। वही ...और पढ़ें

    दिल्ली विधानसभा में कार्यवाही का एक दृश्य। जागरण

    दिल्ली विधानसभा में कार्यवाही का एक दृश्य। जागरण

    HighLights

    1. बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना निरस्त करने का प्रस्ताव पेश।

    2. हौजकाजी अग्निकांड के बाद योजना रद्द करने की घोषणा।

    3. लक्ष्मी योजना को महिला सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण कदम बताया।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन जहां एक बारे बेड एंड ब्रेकफास्ट बीएंडबी योजना को निरस्त करने का प्रस्ताव सदन के पटल पर प्रस्तुत किया गया। वहीं, लक्ष्मी योजना के लिए धन्यवाद प्रस्ताव लाया गया। हालांकि, आप विधायक बीच-बीच में अपने मुद्दों के लिए आवाज बुलंद करते रहे। धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के समय सभी आप विधायक कार्यवाही छोड़कर बाहर चले गए।

    बीएंडबी योजना निरस्त

    दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन दोपहर के भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही शुरू करने के साथ ही पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने 'दिल्ली शयन कक्ष तथा भोजन संस्थापना (निरसन) विधेयक, 2026 (2026 का विधेयक संख्या-08)' को निरस्त करने के सदन में पेश किया।

    दिल्ली में क्यों खत्म की गई बीएंडबी योजना?

    मालवीय नगर के हौजकाजी में होटल में आग की घटना में 23 लोगों की मौत के बाद दिल्ली सरकार ने इस कानून को वापस लेने की घोषणा की थी। इस योजना को 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' नाम दिया गया था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का 31 मार्च 2023 को समाप्त हुए वर्ष के लिए एनसीआर के लिए दिल्ली सरकार से संबंधित प्रतिवेदन की प्रति सदन पटल पर प्रस्तुत की। इस पर सदन में सोमवार को चर्चा होगी।

    ग्रेटर कैलाश की विधायक ने रखा धन्यवाद प्रस्ताव

    इसके पश्चात सदन में सत्तापक्ष की ओर से ग्रेटर कैलाश से भाजपा विधायक शिखा राय ने दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू की। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के लागू होने से दिल्ली की महिलाओं में खुशी का माहौल है। महरौली से विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि इस स्कीम के लागू होने से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली की जनता की पारिवारिक मुख्यमंत्री भी बन गई हैं।

    खबरें और भी

    आप विधायकों पर जताया खेद

    वहीं, दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली लक्ष्मी योजना महिलाओं को सशक्त करने और उन्हें आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे महिलाएं सशक्त तो होगी ही, उनका सम्मान भी बढ़ेगा। दिल्ली लक्ष्मी योजना पर चर्चा होने पर विपक्ष के सभी सदस्यों के सदन से बाहर चले जाने पर मंत्री सूद ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा रही हो रही है तो पूरा विपक्ष सदन से बाहर चला गया है।दिल्ली की जनता इसे देख रही है।

    यह भी पढ़ें- 'किसी का घर नहीं टूटेगा...', दिल्ली विधानसभा में उठा O-Zone का मुद्दा तो कपिल मिश्रा ने दिया जवाब

    यह भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा में BJP-AAP विधायकों में आई मारपीट की नौबत, स्पीकर ने दी चेतावनी; 5 MLA किए सदन से बाहर