Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश हो या नहीं... मैदानगढ़ी के अनुपम एन्क्लेव की सड़कों पर हमेशा रहता है पानी, स्थानीय लोग परेशान

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 06:32 AM (IST)

    दक्षिणी दिल्ली के अनुपम एन्क्लेव में सड़कों पर जलभराव से स्थानीय लोग परेशान हैं, क्योंकि इग्नू रोड से आने वाला पानी ड्रेनेज व्यवस्था न होने से जमा हो ...और पढ़ें

    मैदानगढ़ी के अनुपम एन्क्लेव में सड़कों पर जलभराव के बीच से गुजरते वाहनचालक। जागरण

    मैदानगढ़ी के अनुपम एन्क्लेव में सड़कों पर जलभराव के बीच से गुजरते वाहनचालक। जागरण

    HighLights

    1. अनुपम एन्क्लेव में सड़कों पर जलभराव से लोग परेशान।

    2. ड्रेनेज व्यवस्था न होने से पानी जमा रहता है।

    3. स्कूली बच्चों, बुजुर्गों को आवागमन में भारी दिक्कत।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। मैदानगढ़ी के अनुपम एन्क्लेव में सड़कों पर जलभराव के चलते लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इग्नू रोड से रिहायशी इलाकों तक ढलान से पानी नीचे आकर जमा हो जाता है।

    ड्रेनेज की व्यवस्था नहीं होने से सड़कों पर आए दिन जलभराव के हालात बने रहते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लगातार शिकायतों के बाद भी समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है। लोगों ने संबंधित विभागों से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।

    लोगों के मुताबिक इलाके में बिना वर्षा के ही हमेशा जलभराव के हालात बने रहते हैं। पिछले दिनों शिकायत के बाद सड़क किनारे फुटपाथ बनाया गया था। इससे पैदल गुजरने वाले लोगों को थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन दुकानदारों ने फुथपाथ पर कब्जा कर लिया है।

    अंदरुनी सड़कों पर जलभराव के चलते वाहनचालकों और पैदल गुजरने वालों दोनों को परेशानी होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को होती है।

    हल्की बारिश के बाद भी हफ्तों तक लगा रहता है पानी 

    स्थानीय निवासी नीति कपिला बताती हैं कि पूरा इलाका निचले इलाके में होने की वजह से इग्नू रोड का सारा पानी जमा रहता है। हल्की सी वर्षा होने पर कई हफ्तों तक पानी नहीं निकल पाता है। नालियां भी ओवरफ्लो रहती हैं और ड्रेनेज व्यवस्था पूरी तरह ठप है।

    घरों के आगे हमेशा पानी भरा रहता है। सूरज भान बताते हैं कि ड्रेनेज पूरी तरह बंद है। नालियों का पानी भी सड़कों पर बहता है और वर्षा के बाद तो जलभराव के चलते घरों से बाहर निकलना ही दूभर हो जाता है। हम चाहते हैं कि संबंधित विभाग इस समस्या का निदान करे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में सेब के दाम 30% तक बढ़े, हिमाचल से आधी रह गई आवक; जानें कब मिलेगी राहत

    यह भी पढ़ें- न्यू गुरुग्राम में ड्रेनेज नेटवर्क के मिसिंग लिंक जल्द पूरे करने के निर्देश, जलभराव रोकने पर जोर