देशभर में शुक्रवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील, CJP ने जारी की SOP
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 24 जुलाई को देशभर में 'हर जिले में एक दिन, एक मांग' के तहत शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसके लिए सीजेपी ने एक ...और पढ़ें

दिल्ली में हो रहे सीजेपी प्रदर्शन की एक झलक। फाइल फोटो
HighLights
सीजेपी ने 24 जुलाई को राष्ट्रव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया।
पुलिस कार्रवाई के पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त की जाएगी।
छात्रों की मांगों को सार्वजनिक रूप से पढ़ा जाएगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने गुरुवार को देशभर में पुलिस कार्रवाइयों के शिकार लोगों के साथ एकजुटता जताते हुए 24 जुलाई शुक्रवार को 'हर जिले में एक दिन, एक मांग' के तहत शांतिपूर्ण प्रदर्शन का राष्ट्रव्यापी आह्वान किया है।
पोस्टर जारी कर बताया क्या करना है?
पोस्टर में जारी बयान के अनुसार, यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा। विभिन्न छात्र संघों और अन्य संगठनों से अपील की गई है कि वे स्थानीय स्तर पर अनुमति लेकर एकजुट होकर प्रदर्शन की तैयारी करें। प्रदर्शन के दौरान छात्रों की मांगों को पूरे समुदाय के सामने पढ़ा जाएगा और पुलिस बर्बरता के पीड़ितों के प्रति एकजुटता व्यक्त की जाएगी।

अपील की अहम बातें...
- हर जिले में एक साथ करें प्रदर्शन
- पूरी शांति बनाए रखें
- छात्रों की मांगों को सार्वजनिक रूप से पढ़ें
संगठन ने जारी किए गए पोस्टर में बताया है कि विस्तृत एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर), कोलैटरल्स और मेमोरेंडम टेम्प्लेट www.cockroachjantaparty.com/protests-101 पर उपलब्ध कराए गए हैं। पोस्टर के अंत में 'इंकलाब जिंदाबाद' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए गए हैं।
बता दें कि सीजेपी का यह आह्वान ऐसे समय में आया है जब देश के विभिन्न राज्यों में पुलिस पर छात्रों से बर्बरता के आरोप लग रहे हैं। संगठन ने सभी नागरिकों, छात्रों और सामाजिक संगठनों से 24 जुलाई को इस शांतिपूर्ण विरोध में भाग लेने की अपील की है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- किरण बेदी ने PM मोदी और अमित शाह को दिया खास सुझाव, CJP प्रदर्शन में छात्र-पुलिस टकराव टालने पर क्या कहा?
यह भी पढ़ें- CJP प्रोटेस्ट: 24 घंटे में बातचीत के लिए 4 बार ऑफर, हर समय सरकार चर्चा को तैयार
यह भी पढ़ें- CJP प्रदर्शन में शामिल दंगाइयों का रद होगा पासपोर्ट! जंतर मंतर पर हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन