Earth Hours in NCR: इंडिया गेट, अक्षरधाम मंदिर और हुमायूं के मकबरे की लाइट की गईं बंद; हर शहर की देखें तस्वीरें...
पूर्वी दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में अर्थ आवर के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। शनिवार रात 8:30 से 9:30 बजे तक मंदिर की प्रमुख लाइटें बंद रख ...और पढ़ें

शनिवार रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक इंडिया गेट की सभी प्रमुख लाइटें बंद रखी गईं। ध्रुव कुमार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पूर्वनिर्धारित अर्थ आवर के मद्देनजर शनिवार की रात को 8:30 बजते ही दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने अपने घरों की बत्तियां बुझा दीं। वहीं, शहर की पहचान कही जाने वाली इमारतों की भी रोशनी बुझा दी गई। इसमें दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर, इंडिया गेट और हुमायूं का मकबरा भी शामिल किया गया। वहीं, एनसीआर के सभी शहरों में यही मिला-जुला असर देखा गया।

अक्षमरधाम मंदिर ने दिया संदेश...
यमुनापार स्थित अक्षरधाम मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से अर्थ आवर के दौरान विशेष पहल की गई। शनिवार रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक मंदिर परिसर की सभी प्रमुख लाइटें बंद रखी गईं। इस एक घंटे के प्रतीकात्मक अंधकार के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

मंदिर प्रशासन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी पर्यावरण की रक्षा में बड़ा योगदान दिया जा सकता है। इस दौरान परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी इस मुहिम का समर्थन किया और शांति व सादगी के साथ समय बिताया। अर्थ आवर विश्व स्तर पर मनाया जाने वाला अभियान है, जिसमें लोग एक घंटे के लिए बिजली बंद कर पृथ्वी के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेते हैं।

अर्थ आवर के शुरू होते ही बंद की गई हुमायूं के मकबरे की लाइट। ध्रुव कुमार

अर्थ आवर के दौरान 8: 35 पर गाजियाबाद की वीवीआईपी सोसायटी में बंद लाइट।
यह भी पढ़ें- डेटिंग एप से हनीट्रैप कर किया अगवा और ठग लिए 7 लाख, दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- चीनी वीजा घोटाले में कार्ति चिदंबरम की याचिका खारिज, दिल्ली हाईकोर्ट ने किया निपटारा
यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दो दुर्घटनाएं, पति-पत्नी समेत तीन की मौत और तीन घायल