आतंकी हमले की धमकी के बाद दिल्ली बीजेपी मुख्यालय की बढ़ी सुरक्षा, DDU मार्ग पर अलर्ट; बंगाल चुनाव से कनेक्शन!
दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय की सुरक्षा आतंकी धमकी के बाद बढ़ा दी गई है, जिसमें अतिरिक्त बल और कड़ी निगरानी शामिल है।

दिल्ली स्थित बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था में आतंकी धमकी मिलने के बाद वृद्धि कर दी गई है। फाइल फोटो (पीटीआई)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के केंद्रीय कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था में आतंकी धमकी मिलने के बाद वृद्धि कर दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील इलाके में अतिरिक्त जवान तैनात कर दिए हैं।
कार्यालय के आसपास बैरिकेडिंग बढ़ा दी गई है और सीसीटीवी निगरानी को भी सख्त कर दिया गया है। वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि एक कारण यह भी है कि बंगाल में शपथग्रहण के बाद यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि विपक्ष यहां पर प्रदर्शन न कर सके।
सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जा रही
सूत्रों के अनुसार, हाल ही में मिली खुफिया जानकारी में भाजपा कार्यालय को निशाना बनाने की संभावना जताई गई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत सजग हो गईं।
इस दौरान बीजेपी कार्यालय में आने-जाने वाले सभी लोगों की चेकिंग अब और अधिक सख्त कर दी गई है।
आसपास के इलाकों में भी गश्त बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धमकी की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा के सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बल की तैनाती की जाएगी।
Intelligence inputs have triggered a terror alert in Delhi, prompting heightened security at the Bharatiya Janata Party headquarters and nearby government buildings. Agencies suspect possible targeting of DDU Marg offices using suicide attacks, car bombs, shootings, and IEDs.… pic.twitter.com/zeBT7YMcVX
— IANS (@ians_india) May 9, 2026
दिल्ली में किन स्थानों पर बढ़ी तैनाती
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में सुरक्षा इनपुट्स के आधार पर आतंकी अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद भाजपा के मुख्यालय और आसपास की सरकारी इमारतों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एजेंसियों को आशंका है कि डीडीयू मार्ग स्थित कार्यालयों को आत्मघाती हमले, कार बम, गोलीबारी और आईईडी के जरिए निशाना बनाया जा सकता है।
विपक्ष को रोकने के लिए किए गए इंतजाम
वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि बंगाल में शपथग्रहण को ध्यान में रखकर पुलिस बैरिकेड लगाकर पहले की तुलना में अधिक पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं ताकि विपक्ष यहां प्रदर्शन न कर सके।
यह भी पढ़ें- गजब! दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने खुद ही मांगा अपना डिमोशन, वजह सुनकर DCP ने बना दिया कांस्टेबल
यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रसार भारती सचिवालय के ट्रांसफार्मर में लगी आग, काबू पाने के प्रयास जारी
यह भी पढ़ें- दिल्ली में फिर कच्छा बनियान गिरोह का आतंक, किसे बनाते हैं निशाना? वारदात का तरीका भी अजीब
यह भी पढ़ें- तरनतारन में 3 किलो हेरोइन संग नाइजीरियाई युवती गिरफ्तार, दिल्ली तक नशे की खेप पहुंचाने की थी तैयारी

