Delhi Budget 2026: 'उपचार अधिकार है, उपकार नहीं', हेल्थ सेक्टर को मिले 12,645 करोड़, बनेगा वेंटिलेटर वैकेंसी सिस्टम
दिल्ली विधानसभा में 2026-27 का 1.03 लाख करोड़ का बजट पेश हुआ, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को 12,645 करोड़ रुपये मिले। सीएम रेखा गुप्ता ने इसे 'ग्रीन बजट' ...और पढ़ें
HighLights
स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 12,645 करोड़ रुपये का बजट आवंटित।
रियल-टाइम वेंटिलेटर वैकेंसी सिस्टम जल्द होगा विकसित।
770 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे दिल्ली में।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में बुधवार को वर्ष 2026-27 का एक लाख तीन हजार 700 करोड़ का रिकॉर्ड बजट पेश किया। अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करते हुए सीएम ने जहां इसे ग्रीन बजट घोषित किया। वहीं, शिक्षा, जल संकट और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विशेष फोकस रखा। अपने अभिभाषण में सीएम रेखा ने कहा, 'उपचार लोगों का अधिकार है वह उपकार नहीं है।' इसी के साथ उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का वादा करते हुए 12645 करोड़ रुपये का बजट अलॉट किया।
'पिछली सरकारों में 7 आईसीयू अस्पताल अधूरे रह गए'
मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली सरकार ने 7 आईसीयू अस्पताल अधूरे छोड़ दिए थे, जिन्हें अब उनकी सरकार पूरा करेगी। अस्पतालों में नई मशीनें खरीदी जाएंगी और दवाइयों के लिए 787 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सीएम ने सदन को बताया कि अधूरे पड़े अस्पतालों के काम को पूरा करने के लिए अलग से 515 करोड़ रुपयेका फंड रखा गया है।
रियल टाइम वेंटिलेटर वैकेंसी सिस्टम
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि जल्द ही एक रियल टाइम वेंटिलेटर वैकेंसी सिस्टम विकसित किया जाएगा, जिससे पता चल सकेगा कि किस अस्पताल में कितने वेंटिलेटर उपलब्ध हैं और कितने खाली हैं। इससे लोगों को चिकित्सीय आपातकाल के समय में भटकने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा।
स्वास्थ्य बजट की प्रमुख घोषणाएं
- आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तहत ददिल्ली में पहले से 370 आरोग्य मंदिर चल रहे हैं। इस साल अतिरिक्त 770 नए आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे। इस योजना के लिए 1,500 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।
- 9 क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाने का एलान किया गया।
- जीटीबी अस्पताल में 200 करोड़ रुपये की लागत से नया ट्रॉमा सेंटर बनेगा।
- मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाई जाएगी और एमबीबीएस सीटों में भी वृद्धि की जाएगी।
- ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को भी आयुष्मान योजना में शामिल किया गया है।
- अनमोल योजना के तहत नवजात शिशु की एक बूंद खून से 56 प्रकार की जांच निशुल्क की जाएगी। यह सुविधा सरकारी या निजी किसी भी अस्पताल में जन्म लेने वाले हर बच्चे को उपलब्ध होगी।
- डिजिटल ब्लड बैंक स्थापित किया जाएगा, जिसमें रक्तदाताओं का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा।
- रियल टाइम वेंटिलेटर वैकेंसी सिस्टम विकसित किया जाएगा, जिससे पता चल सकेगा कि किस अस्पताल में कितने वेंटिलेटर उपलब्ध हैं और कितने खाली हैं।
सीएम रेखा गुप्ता ने जोर देते हुए कहा, 'ट्रिपल इंजन की सरकार का लाभ जनता को पूरा मिलना चाहिए। हमारी सरकार एक-एक वादा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।'
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Delhi Budget 2026: रिकॉर्ड ₹1,03,700 करोड़ का बजट, ग्रीन दिल्ली पर सबसे ज्यादा जोर, सीएम रेखा गुप्ता की बड़ी घोषणाएं
यह भी पढ़ें- Delhi Budget 2026: CM रेखा गुप्ता ने जलापूर्ति, सीवर और जलभराव के लिए कीं बड़ी घोषणाएं, 9000 करोड़ जल बोर्ड को
यह भी पढ़ें- Delhi Budget Session 2026 LIVE: सीएम रेखा का महिलाओं-ट्रांसजेंडर्स को तोहफा, दिए जाएंगे मुफ्त ई-ऑटो परमिट