Delhi Budget 2026: 1.30 लाख बेटियों को साइकिल और टॉपर्स को लैपटॉप, शिक्षा-खेल के लिए रेखा सरकार का एलान
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में 2026 का बजट पेश किया, जिसमें शिक्षा और खेल पर विशेष जोर दिया गया। नौवीं कक्षा की 1.30 लाख छात्राओं को स ...और पढ़ें

दिल्ली सरकार के बजट में स्टूडेंट्स और खेल पर खाल फोकस। (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में अपना दूसरा बजट पेश करते हुए शिक्षा और खेल के क्षेत्र में कई अहम घोषणाएं कीं।
इस दौरान स्कूली छात्राओं के लिए खास योजना का ऐलान किया गया, जिसके तहत नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली करीब 1.30 लाख बेटियों को साइकिल दी जाएगी।
कई बार परिवहन व्यवस्था उपलब्ध न होने के कारण बच्चियों की पढ़ाई बीच में ही छूट जाती है। इस समस्या को देखते हुए यह योजना पहली बार दिल्ली में शुरू की जा रही है, ताकि छात्राओं की शिक्षा में कोई बाधा न आए।
इसके अलावा सरकार ने शिक्षा के आधुनिकीकरण पर भी जोर दिया है। इस साल स्मार्ट क्लासेस के लिए करीब 150 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। वहीं, दसवीं कक्षा के मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने की भी घोषणा की गई है, जिससे डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
यह भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा में बम की धमकी: बजट से पहले हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे की तलाशी जारी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
खेल सुविधाओं पर खास फोकस
खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए भी बजट में कई बड़े कदम उठाए गए हैं। दिल्ली में स्पोर्ट्स हॉस्टल बनाए जाएंगे, जिसके लिए 50 करोड़ रुपये का फंड निर्धारित किया गया है। नरेला में इंटीग्रेटेड एजुकेशन सिटी विकसित की जाएगी, जबकि मुंडका में खेल विश्वविद्यालय का स्थायी परिसर स्थापित होगा।
युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही दिल्ली में सैनिक स्कूल खोलने और प्ले स्कूलों के लिए नई पॉलिसी लाने की भी घोषणा की गई है।
प्राइवेट अकादमियों से जुड़ेंगे सरकारी स्कूल
सरकार ने यह भी बताया कि सरकारी स्कूलों के छात्रों को बेहतर खेल प्रशिक्षण देने के लिए प्राइवेट अकादमियों से जोड़ा जाएगा। इसके तहत छात्रों को निजी प्रशिक्षकों से ट्रेनिंग मिलेगी और रिक्रिएशनल सेंटर भी बनाए जाएंगे।
खबरें और भी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने केंद्र से इस साल 10 केंद्रीय विद्यालय देने की मांग भी की है, ताकि शिक्षा के अवसरों को और व्यापक बनाया जा सके।
इस बजट में साफ तौर पर शिक्षा, खेल और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर सरकार का फोकस नजर आता है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली बजट: सड़क, फ्लाईओवर और हरियाली पर फोकस; 10 पॉइंट्स में समझें सरकार का इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन प्लान
यह भी पढ़ें- Delhi Budget 2026: रिकॉर्ड ₹1,03,700 करोड़ का बजट, ग्रीन दिल्ली पर सबसे ज्यादा जोर, सीएम रेखा गुप्ता की बड़ी घोषणाएं