Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Budget 2026: महिलाओं को 2500 प्रतिमाह, बेटियों को 1 लाख, बुजुर्गों को वयोआनंद; बजट में महिला-युवा-बुजुर्ग पर फोकस

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 01:28 PM (IST)

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 2026 का बजट पेश किया, जिसमें महिला, युवा और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दिया गया। कुल 1,03,700 करोड़ रुपये के बजट मे ...और पढ़ें

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को विधानसभा में अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करते हुए महिला, युवा और बुजुर्ग तीनों ही वर्ग पर विशेष फोकस किया।

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को विधानसभा में अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करते हुए महिला, युवा और बुजुर्ग तीनों ही वर्ग पर विशेष फोकस किया।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को विधानसभा में अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करते हुए महिला, युवा और बुजुर्ग तीनों ही वर्ग पर विशेष फोकस किया। युवा और महिलाओं के लिए एक ओर जहां 1,03,700 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड बजट में कई लाभकारी योजनाओं की घोषणा की गई है।

    वहीं, राजधानी में बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखते हुए 'वयोआनंद योजना' की घोषणा की गई है। इसके लिए 25 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। वहीं, महिलाओं से राज्य सरकार ने यह वादा किया है कि इस साल से उन्हें 2500 रुपये प्रतिमाह मिलने लगेंगे।

    5100 करोड़ रुपये का बजट प्रविधान 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार सरकार ने महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये देने का वादा किया था। इसके लिए 5100 करोड़ रुपये का बजट प्रविधान किया गया था। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस योजना का पोर्टल खोल दिया जाएगा, जिसके माध्यम से पात्र महिलाएं लाभ ले सकेंगी। एक कमेटी ने इस योजना के लिए पात्र महिलाओं के वर्ग की जांच कर रिपोर्ट भी सौंप दी है।

    लखपति बिटिया योजना

    दिल्ली सरकार ने लखपति बिटिया योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत दिल्ली की हर बेटी के जन्म से लेकर ग्रेजुएशन पूरा करने तक सरकार साथ देगी। ग्रेजुएशन पूरा करने पर बेटी को एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इस योजना के लिए 128 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

    खबरें और भी

    अन्य प्रमुख घोषणाएं

    • महिला हाट: हुनरमंद महिलाओं को अपनी उत्पाद बेचने के लिए महिला हाट खोले जाएंगे।

    • रानी हाट का निर्माण किया जाएगा।

    • मॉडर्न आंगनबाड़ी केंद्र: पुरानी आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक बनाया जाएगा। इसके लिए 33 करोड़ रुपये का फंड रखा गया है।

    • महिलाओं की सुरक्षा: डार्क स्पॉट पर नई लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

    • सीसीटीवी निगरानी: दिल्ली में 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पुराने कैमरों की मरम्मत भी कराई जाएगी। इस पूरे काम के लिए 225 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

    • ई-ऑटो परमिट: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1000 ई-ऑटो परमिट मुफ्त में महिलाओं के नाम पर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 100 परमिट ट्रांसजेंडर महिलाओं को भी दिए जाएंगे।

    • सेनेटरी नैपकिन: स्कूलों में बेटियों के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई जाएंगी। सरकार इस साल ढाई करोड़ सेनेटरी नैपकिन मुफ्त बांटने का लक्ष्य रखा है।

    खेल और युवा विकास पर जोर

    • दिल्ली में स्पोर्ट्स होस्टल बनाए जाएंगे, इसके लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
    • सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्राइवेट अकादमियों से जुड़कर बेहतर खेल प्रशिक्षण मिलेगा।
    • मुंडका में खेल विश्वविद्यालय का स्थायी परिसर बनेगा।
    • नरेला में इंटीग्रेटेड एजुकेशन सिटी विकसित की जाएगी।
    • दिल्ली में एक सैनिक स्कूल स्थापित किया जाएगा।
    • युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
    • प्ले स्कूलों के लिए अलग नीति लाई जाएगी।
    • सरकार स्टार्टअप पॉलिसी भी ला रही है, जिससे युवा उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा।
    सीएम रेखा गुप्ता ने सदन में बताया कि केंद्र सरकार से दिल्ली को इस साल 10 नए केंद्रीय विद्यालय देने की मांग भी की है। 

    समाज कल्याण और बुजुर्गों के लिए

    • समाज कल्याण विभाग के लिए 392 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।
    • बुजुर्गों के कल्याण के लिए ‘वयोआनंद योजना’ शुरू की जाएगी, इसके लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के साथ युवाओं के विकास पर सरकार की प्राथमिकता है। इन घोषणाओं से दिल्ली के छात्रों को आधुनिक शिक्षा, बेहतर खेल सुविधाएं और करियर के नए अवसर मिलेंगे।

     

    यह भी पढ़ें- Delhi Budget 2026: रिकॉर्ड ₹1,03,700 करोड़ का बजट, ग्रीन दिल्ली पर सबसे ज्यादा जोर, सीएम रेखा गुप्ता की बड़ी घोषणाएं

    यह भी पढ़ें- Delhi Budget 2026: 'उपचार अधिकार है, उपकार नहीं', हेल्थ सेक्टर को मिले 12,645 करोड़, बनेगा वेंटिलेटर वैकेंसी सिस्टम

    यह भी पढ़ें- Delhi Budget Session 2026 LIVE: सीएम रेखा का महिलाओं-ट्रांसजेंडर्स को तोहफा, दिए जाएंगे मुफ्त ई-ऑटो परमिट

    यह भी पढ़ें- Delhi Budget 2026: स्वास्थ्य को बड़ा बूस्ट, 10 पॉइंट्स में समझें अस्पताल और आयुष्मान से जुड़ी घोषणाएं