Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली बजट सत्र में CAG की 6 रिपोर्ट्स पर हंगामा तय, फांसी घर और आबकारी नीति पर भी हो सकता है हल्ला

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 09:29 PM (IST)

    दिल्ली बजट सत्र में पूर्व सरकार की छह कैग रिपोर्ट पेश होंगी, जिससे हंगामा तय है। इनमें जल बोर्ड, मोहल्ला क्लीनिक, स्कूलों के कमरे और केजरीवाल के बंगले ...और पढ़ें

    बजट सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं।

    बजट सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बजट सत्र में सदन पटल पर पूर्व सरकार के समय की बची हुई छह कैग रिपोर्ट रखी जा सकती हैं। इनमें जल बोर्ड,मोहल्ला क्लीनिक, स्कूलों में कमरों का निर्माण और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास फ्लैग स्टाफ रोड के बंगला नंबर-6 के नवीनीकरण से संबंधित रिपोर्ट आदि शामिल हैं।

    हंगामेदार हो सकता है बजट सत्र

    पिछले विधानसभा सत्र में आबकारी नीति में अनियमिताओं से संबंधित प्रस्तुत की गई कैग रिपोर्ट के फाइनल निष्कर्ष भी लोक लेखा समिति द्वारा सदन में रखा जा सकता है। वहीं, फांसी घर मामले को लेकर विशेषाधिकार समिति की फाइनल रिपोर्ट भी सदन में प्रस्तुत किए जाने के उम्मीद है। उधर, विपक्ष भी सत्तापक्ष को घेरने के लिए रणनीति तैयार करने में जुटा है। ऐसी स्थिति में बजट सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं।

    दिल्ली का बजट सत्र कब होगा पेश?

    विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों की समीक्षा के तहत विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार काे सदन के भीतर परिचालन और प्रक्रियात्मक पहलुओं का व्यापक निरीक्षण किया, ताकि कार्यवाही सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संचालित की जा सके। 23 मार्च से 25 मार्च तक चलने वाले इस सत्र के दौरान 24 मार्च को वार्षिक बजट प्रस्तुत किया जाएगा।

    डिजिटल कार्यवाही पर रहेगा जोर

    दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष ने बताया कि सत्र की तैयारियों के बीच तकनीकी आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। विधायी कार्यों को डिजिटल बनाने की दिशा में सभी सदस्यों की मेजों पर टैबलेट लगाए गए हैं, जिससे उन्हें सदन की कार्यवाही, आधिकारिक दस्तावेजों और विधायी कार्यों तक वास्तविक समय (रियल-टाइम) में पहुंच प्राप्त होगी। इसके साथ ही सदन के राष्ट्रीय चरित्र को और मजबूती देने के लिए सत्र की शुरुआत में एक प्रख्यात गायक द्वारा 'वंदे मातरम' का पूर्ण गायन लाइव गाया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा में 'विधान साथी' लॉन्च, AI चैटबॉट से होगी सटीक और प्रभावी बहस

    यह भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा के ई-विधान पोर्टल में जोड़ा गया विधान साथी टैब, विधायकों को तुरंत मिलेगी जानकारी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा गेट पर हंगामा! पुलिस ने रोका केजरीवाल का काफिला, जेड प्लस सुरक्षा कर्मियों को भी नहीं दिया प्रवेश

    यह भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा के ई-विधान पोर्टल में जोड़ा गया विधान साथी टैब, विधायकों को तुरंत मिलेगी जानकारी