दिल्ली दंगा साजिश: शरजील इमाम की जमानत पर हाई कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली दंगा साजिश मामले में शरजील इमाम की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। ...और पढ़ें

शरजील इमाम की फाइल फोटो। पीटीआई
HighLights
शरजील इमाम की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट ने जवाब मांगा।
दिल्ली दंगा साजिश: पुलिस को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश।
शरजील पर गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत आरोप।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली दंगा से जुड़ी बड़ी साजिश के मामले में जमानत देने से इन्कार करने के ट्रायल कोर्ट के निर्णय को चुनौती देने वाली जेएनयू पूर्व छात्र शरजील इमाम की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है।
कोर्ट ने पुलिस को नोटिस जारी कर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। शरजील पर दिल्ली दंगा में साजिश रचने का आरोप है और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत शरजील, उमर खालिद सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी की गई थी।