Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    127 MM बारिश से टूटा दिल्ली में 16 साल का रिकॉर्ड, पेड़-मकान गिरने से लेकर जलभराव तक; आज भी अलर्ट

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 08:52 AM (IST)

    दिल्ली में शुक्रवार को इस सीजन की सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे मकान गिरने और जलभराव की कई घटनाएं हुईं। भारी बारिश के कारण यातायात व्यवस्था बुरी त ...और पढ़ें

    पहाड़गंज मुल्तानी ढांडा के पास मुख्य पार्क पर वर्षा से हुआ जल भराव। हरीश कुमार

    पहाड़गंज मुल्तानी ढांडा के पास मुख्य पार्क पर वर्षा से हुआ जल भराव। हरीश कुमार 

    HighLights

    1. दिल्ली में शुक्रवार को सीजन की सबसे भारी बारिश हुई।

    2. मकान गिरने, पेड़ उखड़ने और जलभराव की घटनाएं हुईं।

    3. यातायात बुरी तरह प्रभावित, शनिवार को भी बारिश का अलर्ट।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार को इस सीजन का सबसे अधिक बारिश वाला दिन दर्ज किया गया। इस बीच शहर में मकान और दीवार गिरने की नौ घटनाएं सामने आईं, जबकि कम से कम 16 पेड़ गिरने की भी सूचना मिली। वहीं, एमसीडी को तीन तो एनडीएमसी को 15 स्थानों पर जलभराव की शिकायत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को भी और बारिश होने की संभावना जताई है। बीते सात दिनों में 127 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसने अगस्त माह में हुई बारिश के बीते 16 साल सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

    एनडीएमसी को पांच शिकायतें मिलीं

    राजधानी दिल्ली में वर्षा के कारण एमसीडी कंट्रोल रूम को मात्र तीन स्थानों पर वर्षा के बाद जलभराव की शिकायतें मिली। जबकि एनडीएमसी को 15 स्थानों पर शिकायतें मिली। इसके अलावा एमसीडी को चार स्थानों पर पेड़ व उसके हिस्से गिरने की शिकायतें मिली जबकि एनडीएमसी को पांच शिकायतें मिली।

    delhi-rain2

    आईटीओ के समीप विकास मार्ग पर हुए जलभराव में गुजरते वाहन। चंद्र प्रकाश मिश्र

    पानी 30 मिनट के भीतर निकल गया

    एमसीडी के अनुसार, गदाईपुर, कर्मपुरा, करोल बाग के एक्ससिस बैंक के पास जलभराव की शिकायत आई। जबकि संत नगर ईस्ट आफ कैलाश में पेड़ व उसके हिस्से गिरने की शिकायत आई। इसके साथ ही सरिता विहार, मादीपुर और मल्का गंज में पेड़ व उसके हिस्से गिरने की शिकायत आई।

    एनडीएमसी की बात करें तो 15 स्थानों पर उसे जलभराव की शिकायत मिली लेकिन पानी 30 मिनट के भीतर निकल गया। जबकि लेडी हार्डिंग, यशवंत पैलेस, आरएमएल अस्पताल और जाम नगर हाउस के पास पेड़ व उसके हिस्से गिरने की सूचना मिली। हालांकि, नानकपुरा में एक पेड़ गिरने से दीवार भी ढह गई। पेड़ पार्क में था, इसलिए कोई हताहत नहीं हुई।

    खबरें और भी

    delhi-rain3

    यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित

    बता दें कि दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार को इस सीजन का सबसे अधिक बारिश वाला दिन दर्ज किया गया। राजधानी में लगातार चौथे दिन हुई बारिश ने शहर के बुनियादी ढांचे की सच्चाई सबके सामने आ गई। दक्षिण और मध्य दिल्ली समेत कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव के कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई।

    delhi-rain-under-1mb

    शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में सात दिनों के दौरान 127 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह कम से कम पिछले 16 वर्षों में अगस्त के पहले सप्ताह में हुई सबसे अधिक बारिश है। शुक्रवार रात 8:30 बजे तक पिछले 12 घंटों में ही 77.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

    delhi-rain4

    गुरुग्राम में भी भारी बारिश के बाद यातायात व्यवस्था चरमरा गई। एक्सप्रेसवे और अन्य प्रमुख सड़कों पर लोग घंटों जाम में फंसे रहे। यात्रियों ने डीएनडी फ्लाईवे पर भी करीब दो घंटे तक फंसे रहने की जानकारी दी। एमबी रोड पर करीब दो फीट तक पानी भर गया, जबकि ओखला अंडरपास भी जलमग्न हो गया।

    यह भी पढ़ें- 57.3 MM बारिश में जब दिल्ली डूबी तो जिम्मेदार कौन? खुले नाले, गड्ढे और जलभराव ने बढ़ाया जान का खतरा

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के इन तीन रिंग रोड पर खत्म होगा सिग्नल का झंझट, 17 ट्रैफिक सिग्नल हटाने की तैयारी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में क्यों हुई इतनी मूसलधार बारिश? जिससे अगस्त के पहले सप्ताह में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड