Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में बारिश में इन अंडरपास पर नहीं चलेगी DTC बसें, सफर से पहले जान लें नए रूट प्लान

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 10:25 PM (IST)

    डीटीसी ने मानसून में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली में वैकल्पिक बस रूट योजना लागू की है। मिंटो रोड, प्रहलादपुर, जखीरा व आजाद मार्केट अंडरपा ...और पढ़ें

    डीटीसी ने जलभराव की समस्या होने पर बस के रूट का नया प्लान तैयार कर लिया है। एआई इमेज

    डीटीसी ने जलभराव की समस्या होने पर बस के रूट का नया प्लान तैयार कर लिया है। एआई इमेज

    HighLights

    1. डीटीसी ने मानसून के लिए वैकल्पिक बस रूट योजना लागू की।

    2. मिंटो रोड, प्रहलादपुर, जखीरा अंडरपास पर रूट बदलेंगे।

    3. जलभराव होने पर बसें निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से चलेंगी।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में मानसून के दौरान अंडरपासों में जलभराव से बस संचालन प्रभावित होने की स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने वैकल्पिक बस रूट योजना लागू कर दी है। डीटीसी ने स्पष्ट किया है कि मिंटो रोड ब्रिज, प्रहलादपुर अंडरपास, जखीरा अंडरपास और आजाद मार्केट अंडरपास में वर्षा के कारण जलभराव होने पर इन मार्गों से गुजरने वाली बसों को वैकल्पिक रास्तों से संचालित किया जाएगा। वापसी में भी बसें इसी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करेंगी। 

    इन तीन रूट को समझें...

    • मिंटो रोड ब्रिज पर जलभराव होने की स्थिति में कनॉट सर्कल से दीनदयाल उपाध्याय मार्ग की ओर जाने वाली बसें सुपर बाजार, बाराखंबा रोड, महाराजा रणजीत सिंह फ्लाईओवर और रामलीला मैदान होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी।
    • दीनदयाल उपाध्याय मार्ग की ओर से कनॉट सर्कल आने वाली बसें कमला मार्केट, बहादुरशाह जफर मार्ग, महाराजा रणजीत सिंह फ्लाईओवर और बाराखंबा रोड से होकर चलेंगी।
    • प्रहलादपुर अंडरपास में जलभराव होने पर बसों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा।
    • संगम विहार और अंबेडकर नगर से बदरपुर बॉर्डर जाने वाली बसें एमबी रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कालकाजी डिपो, कालकाजी मंदिर, मोदी मिल फ्लाईओवर, सुखदेव विहार डिपो और मथुरा रोड से होकर जाएंगी।
    • बदरपुर बॉर्डर से वापसी में बसें मथुरा रोड, ओखला टैंक, मोदी मिल फ्लाईओवर, गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन, कालकाजी डिपो और मां आनंदमयी मार्ग से संचालित होंगी।
    • जखीरा अंडरपास में जलभराव की स्थिति में भी बसों का मार्ग बदला जाएगा।
    • मोती नगर-कर्मपुरा से जखीरा की ओर जाने वाली बसें रोहतक रोड, पंजाबी बाग, ब्रिटानिया चौक, लॉरेंस रोड, केशवपुरम ए-1, महाराजा नाहर सिंह मार्ग और इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन होते हुए आगे बढ़ेंगी।
    • इसके अलावा पंजाबी बाग से जखीरा फ्लाईओवर के नीचे से गुजरने वाली बसें दोनों दिशाओं में जखीरा फ्लाईओवर और सराय रोहिल्ला चौराहे से होकर चलेंगी।
    • आजाद मार्केट अंडरपास में जलभराव होने पर बसें दोनों दिशाओं में अशोक पार्क, जखीरा पुल के ऊपर, सराय रोहिल्ला, पुराना रोहतक रोड और फिल्मिस्तान होते हुए अपने निर्धारित मार्ग पर लौटेंगी।
    • रूट संख्या 247 की बसें भी शास्त्री नगर से आगे इसी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करेंगी।

    यह भी पढ़ें- पार्ट-1: झालावाड़ से नहीं लिया सबक, जर्जर इमारतों और खराब ड्रेनेज बनीं मुसीबत; दिल्ली के 774 स्कूल 'फेल'

    यह भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर जस्सी गिल की माता का कैंसर से निधन, दिल्ली के अस्पताल में तोड़ा दम

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में नियमों के उल्लंघन पर 1.79 लाख राशन कार्ड रद, 7.5 लाख लाभार्थी PDS प्रणाली से बाहर