Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-NCR में मानसून ने दिखाई रफ्तार, चौथे दिन हुई झमाझम बारिश; आज भी ऑरेंज अलर्ट

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 05:55 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में मानसून की दस्तक के चौथे दिन रविवार को अच्छी वर्षा दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट ...और पढ़ें

    रविवार को हो रिमझिम वर्षा में गोल डाकखाना के समीप छाता लेकर जाती बच्ची और महिला। जागरण

    रविवार को हो रिमझिम वर्षा में गोल डाकखाना के समीप छाता लेकर जाती बच्ची और महिला। जागरण

    HighLights

    1. मानसून की दस्तक के चौथे दिन दिल्ली में अच्छी वर्षा हुई।

    2. मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

    3. छत्तरपुर में सर्वाधिक 48.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मानसून की दिल्ली-एनसीआर में दस्तक भले ही दो जुलाई को घोषित कर दी गई थी, लेकिन अच्छी वर्षा रविवार को इसके आने के चौथे दिन दर्ज की गई। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की वर्षा हुई। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी आरेंज अलर्ट जारी किया है।

    यलो अलर्ट के बीच रविवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही लगी रही। रुक रुककर कई दौर में वर्षा हुई। ज्यादा वर्षा पूर्वाहन साढ़े 11 से दोपहर ढाई बजे के दौरान दर्ज की गई। वर्षा शाम साढ़े पांच बजे तक 6.4 मिमी दर्ज की गई। छत्तरपुर में सर्वाधिक 48.5 मिमी वर्षा हुई।

    77536851

    अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक) रहा। यह 11 जुलाई 2024 के बाद दो वर्षों में जुलाई माह का अभी तक सबसे ज्यादा है। तब अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक) दर्ज हुआ।

    रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक कहां कितनी दर्ज की वर्षा (मिमी में)

    इलाका वर्षा (मिमी)
    सफदरजंग 6.4
    पालम 16.6
    लोधी रोड 1.6
    रिज 10.2
    आयानगर 8.2
    पीतमपुरा 1.0
    पूसा 0.5
    जाफरपुर 0.5
    छत्तरपुर 48.5
    जनकपुरी 6.7
    नारायणा 0.5

    यह भी पढ़ें- मुंबई में भारी बारिश के बीच बहुमंजिला चॉल गिरने से 6 लोगों की मौत, 1 घायल

    यह भी पढ़ें- लो फिर डूब गया... नगर निगम के 116 'ब्लैक स्पॉट' वाले दावे हुए फेल, रविवार की बारिश में टापू बन गए कानपुर का ये इलाका