Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश से दिल्ली-NCR बेहाल, गुरुग्राम में 40 मिनट की बारिश से सड़कें बनीं तालाब; नोएडा-गाजियाबाद का भी बुरा हाल

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 02:49 PM (IST)

    मंगलवार की बारिश के बाद दिल्ली के यमुनापार, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में भारी जलभराव हो गया, जिससे यातायात बाधित हुआ और लोगों को परेशानी हुई। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. दिल्ली के यमुनापार में भारी जलभराव से यातायात धीमा।

    2. गुरुग्राम में 40 मिनट की बारिश से सड़कें बनीं तालाब।

    3. स्थानीय लोगों ने जलभराव के स्थायी समाधान की मांग की।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। मंगलवार को हुई वर्षा के बाद दिल्ली में यमुनापार के अधिकांश इलाके जलभराव की चपेट में आ गए। वहीं 40 मिनट की बारिश के बाद गुरुग्राम की सड़कें भी तालाब बन गईं। वहीं नोएडा-गाजियाबाद का भी बुरा हाल है। बारिश ने जहां एक ओर लोगों को राहत दी है, वहीं जलभराव और जाम ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। तस्वीरों में देखें कहां का क्या है हाल...

    यमुनापार के इन इलाकों की थमी रफ्तार

    विकास मार्ग, कड़कड़डूमा, गांधी नगर, प्रीत विहार, लक्ष्मी नगर, अशोक नगर, दुर्गापुरी, शाहदरा, दिलशाद गार्डन, भजनपुरा, मौजपुर, सीलमपुर, खजूरी खास और आसपास के कई क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    WhatsApp Image 2026-07-28 at 12.44.48 PM

    लक्ष्मी नगर विकास मार्ग पर वर्षा जल भराव। तस्वीर- पी. कुमार

    कई स्थानों पर वाहन पानी में फंस गए, जिससे प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया और यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई।

    WhatsApp Image 2026-07-28 at 1.07.16 PM (2)

    विकास मार्ग और लक्ष्मी नगर में कार्यालय जाने वाले लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। कड़कड़डूमा, प्रीत विहार और गांधी नगर में कई जगह सड़कें जलमग्न होने से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत हुई।

    WhatsApp Image 2026-07-28 at 1.07.16 PM (1)

    वहीं अशोक नगर, दुर्गापुरी, भजनपुरा और खजूरी खास में जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। बाजारों में भी पानी भरने से व्यापार प्रभावित रहा।

    WhatsApp Image 2026-07-28 at 12.59.36 PM

    महावीर बाजार तेलीवाड़ा सदर बाजार।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष मानसून के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

    WhatsApp Image 2026-07-28 at 12.59.38 PM

    लोगों ने संबंधित विभागों से जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

    WhatsApp Image 2026-07-28 at 9.37.09 AM (1)

    WhatsApp Image 2026-07-28 at 9.37.09 AM

    गुरुग्राम में सड़कें बनीं तालाब, अलर्ट मोड में प्रशासन

    गुरुग्राम में करीब 35-40 मिनट की बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी।

    WhatsApp Image 2026-07-28 at 1.29.05 PM (1)

    मदनपुरी, न्यू कॉलोनी, सेक्टर-47, सेक्टर-5, सेक्टर-9 और रेलवे रोड सहित कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    WhatsApp Image 2026-07-28 at 1.29.06 PM

    साइबर सिटी में भारी वर्षा को देखते हुए प्रशासन हाई अलर्ट मोड में आ गया है और सभी एसडीएम फील्ड में पहुंच गए हैं। 

    WhatsApp Image 2026-07-28 at 1.29.07 PM

    गुरुग्राम में जलभराव।

    WhatsApp Image 2026-07-28 at 1.56.11 PM

    गुरुग्राम के एसडीएम हितेंद्र कुमार राजीव चौक, सिग्नेचर टावर, NH 48 आदि का दौरा कर बरसाती पानी की निकासी के इंतजामों का निरीक्षण किया

    WhatsApp Image 2026-07-28 at 1.57.13 PM

    जलभराव वाले इलाकों का दौरा करते बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला।

    delhi rain

    दिल्ली की तस्वीर। फोटो- चंद्र प्रकाश मिश्रा

    noida rain

    बारिश के बीच नोएडा सेक्टर 4 में कार पर गिरा बिजली का खंभा। फोटो- सौरभ राय

    noida rain

    यूपी गेट के पास एनएच- नौ पर वर्षा का पानी।

    delhi rain

    मयूर विहार की समीप दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे के  सर्विस लेन में हुए जलभराव में गुजरते वाहन। फोटो- चंद्र प्रकाश मिश्रा

    delhi rain

    आईटीओ में जलभराव का हाल

    delhi rain

    delhi rain

    पानी की निकासी करते कर्मी। फोटो- चंद्र प्रकाश मिश्रा

    noida rain

    नोएडा के बरौला गांव में भरे वर्षा के पानी के बीच बच्ची को लेकर जाती स्वजन।

    gurugram rain

    सोहना में बादल फटने जैसी वर्षा

    delhi rain

    दक्षिण दिल्ली का हाल। फोटो- शालिनी देवरानी

    delhi rain

    दक्षिण दिल्ली का हाल। फोटो- शालिनी देवरानी

    delhi rain

    पटपड़गंज रोड पर पांडव नगर के नजदीक अंडरपास  में जलभराव। फोटो- पी. कुमार

    noida rain

    नोएडा सेक्टर 60 अंडरपास में लगे जाम में फंसे वाहन। फोटो- सौरभ राय

    noida rain

    नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के नीचे बने यू-टर्न में भरा वर्षा का पानी। फोटो- सौरभ राय

    faridabad rain

    जलभराव में पलट गया ऑटो।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, कई इलाकों में सड़कों पर भरा पानी

    यह भी पढ़ें- Delhi Weather: अगले दो दिन झमाझम बारिश के आसार, IMD का यलो अलर्ट; 5-6 डिग्री तक लुढ़क सकता है तापमान

    खबरें और भी