Delhi SIR: 10415 बेघर मतदाताओं को सूची से बाहर न करने की मांग, चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन
सामाजिक संस्था सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट ने चुनाव आयोग से बेघर और कमजोर वर्ग के लोगों को एसआईआर प्रक्रिया में शामिल करने का आग्रह किया है। संस्था ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
बेघरों को एसआईआर प्रक्रिया में शामिल करने का आग्रह।
पारंपरिक पते के बिना भी मतदाता पंजीकरण की मांग।
मौजूदा 10,415 बेघर मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने की अपील।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बेघरों के बीच काम करने वाली सामाजिक संस्था सेंटर फार होलिस्टिक डेवलपमेंट ने एसआइआर प्रक्रिया में बेघर नागरिकों और अन्य कमजोर वर्गों को भी शामिल करने तथा उन्हें मतदाता सूची से बाहर न करने का आग्रह किया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार को दिए गए ज्ञापन में उसने मांग करते हुए कहा है कि चुनाव कार्यालय ऐसा निर्देश जारी करें कि बेघर लोग भी बिना किसी पारंपरिक आवासीय पते के भी वोटर के तौर पर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
अध्यक्ष सुनील कुमार अलेडिया ने कहा कि दिल्ली में रजिस्टर्ड सभी 10,415 बेघर मतदाताओं का नाम रिविजन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षित रखा जाए और सिर्फ इसलिए न हटाया जाए कि उनके पास कोई औपचारिक आवासीय पता नहीं है।
अलग से जारी की जाए एडवाइजरी
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जो योग्य बेघर नागरिक अभी तक रजिस्टर्ड नहीं हैं, उन्हें 2011 और 2013 में जारी चुनाव कार्यालय के निर्देशों के अनुसार रजिस्टर किया जाए।
ज्ञापन में संगठन ने आश्रय गृह, सड़क किनारे बसी बस्तियों, अस्थायी कैंपों, फुटपाथों और फ्लाईओवर के नीचे रहने वाले लोगों, सेक्स वर्कर, ट्रांसजेंडर व्यक्ति, प्रवासी मजदूर और दिव्यांग लोगों के पंजीयन पर भी विशेष ध्यान देने की मांग की। आग्रह किया कि एसआइआर में इसके लिए अलग से एडवाइजरी जारी की जाए।