Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के पार्क में कपल पर चाकुओं से हमला, युवती से छेड़खानी का विरोध पड़ा भारी; दोनों की हालत गंभीर

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 06:27 PM (IST)

    दिल्ली के भारत नगर में एक पार्क में युवक-युवती पर चाकुओं से जानलेवा हमला हुआ। युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर हमलावरों ने युवक को मार डाला और युवती ...और पढ़ें

    दिल्ली के भारत नगर इलाके में एक पार्क में बैठे युवक और युवती पर चाकुओं से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। एआई इमेज

    दिल्ली के भारत नगर इलाके में एक पार्क में बैठे युवक और युवती पर चाकुओं से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। एआई इमेज

    HighLights

    1. दिल्ली के भारत नगर पार्क में युवक-युवती पर जानलेवा हमला।

    2. छेड़खानी का विरोध करने पर हमलावरों ने चाकू से वार किया।

    3. हमले में युवक की मौत, युवती गंभीर हालत में अस्पताल में।

    राजीव रंजन, बाहरी दिल्ली। राजधानी के भारत नगर इलाके में एक पार्क में बैठे युवक और युवती पर चाकुओं से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को 4 से 5 युवक पार्क में पहुंचे और कथित तौर पर युवती से छेड़खानी करने लगे। जब युवक और युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने दोनों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

    हमले में युवक ज्यादा जख्मी हो गया जबकि युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल दीपचंद बंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुनील के रूप में हुई है। घायल युवती का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- साकेत की 19 बीघा वन भूमि पर अवैध कब्जा, NGT ने दिल्ली सरकार को दिए 4 माह में अतिक्रमण हटाने के आदेश

    यह भी पढ़ें- दिल्ली से कार चोरी कर नॉर्थ-ईस्ट में खपाता था गिरोह, पुलिस ने रिसीवर समेत दो को किया गिरफ्तार