दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये पर, 9 दिनों में तीसरी बार बढ़ी कीमत; ट्रांसपोर्टरों की अपील- महीने में एक बार बढ़े दाम
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जो नौ दिनों में तीसरी बढ़ोतरी है। डीजल और सीएनजी के दाम भी बढ़े हैं, जिससे ट्रांसपोर्टर ...और पढ़ें

शनिवार सुबह 86 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ यह 99.51 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में सामान्य पेट्रोल भी शतक धारी होने जा रहा है। शनिवार सुबह 86 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ यह 99.51 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वैसे, एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल इस बढ़ोत्तरी के बाद 106.63 रुपये का हो गया है। इसी तरह डीजल भी 91 पैसे की बढ़ोत्तरी के बाद 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है। सीएनजी के दाम में भी एक रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। यह अब दिल्ली में 81.09 रुपये की हो गई है।
पश्चिम एशिया युद्ध से गहराया ईंधन संकट
पश्चिम एशिया युद्ध से गहराए ईंधन संकट के बीच पेट्रोल, डीजल व सीएनजी में यह तीसरी बढ़ोत्तरी है। इसके पूर्व 15 मई को पेट्रोल-डीजल में तीन-तीन रुपये व सीएनजी में दो रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थी। उसके बाद 17 मई को सीएनजी की दर में एक रुपये की और वृद्धि हुई थी। फिर, 19 मई को पेट्रोल में 87 पैसे तथा डीजल में 91 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई थी।
ट्रांसपोर्टरों की मांग-महीने में एक बार बढ़ाएं तेल कंपनियां
नौ दिनों के भीतर में तीसरी बार पेट्राेल, डीजल तथा सीएनजी की कीमतों से बढ़ोत्तरी से ट्रांसपोर्टरों के साथ ही निजी बस संचालक, ऑटो, टैक्सी व कैब सेवा प्रदाता सांसत में है, क्योंकि उन्हें भाड़ा निर्धारण में परेशानी आ रही है।
ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट (एआईएमजीटी) के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर ने मांग करते हुए कहा कि रोज-रोज ईंधन के दाम में बढ़ोत्तरी की जगह माह में एक बार बढ़ोत्तरी की जानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि एक तो इसके चलते बुकिंग के मुकाबले माल ढुलाई महंगी हो रही है। दूसरे माल ढुलाई को लेकर कंपनियों से करार में मुश्किलें आ रही है। उन्होंने बताया कि कंपनियों से करार में ईंधन के दाम में एक निश्चित प्रतिशत बढ़ोत्तरी में ही करार में दर बढ़ती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- दिल्ली में पेट्रोल-डीजल बचाने को NDMC ने लागू किया Work From Home फॉर्मूला; कौन-से कर्मचारी करेंगे घर से काम?
यह भी पढ़ें- दिल्ली में पेट्रोल-डीजल वाहनों पर लगेगी रोक! सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, किन्हें मिलेगी छूट?
यह भी पढ़ें- ईंधन संकट की अफवाहें निराधार: दिल्ली में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, पीएनजी का है पर्याप्त स्टॉक; होगी सख्त कार्रवाई