Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ईंधन संकट की अफवाहें निराधार: दिल्ली में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, पीएनजी का है पर्याप्त स्टॉक; होगी सख्त कार्रवाई

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 09:26 PM (IST)

    दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल और पीएनजी की आपूर्ति सामान्य होने की पुष्टि की है। सरकार ने ईंधन की कोई कमी न होने का आश्व ...और पढ़ें

    दिल्ली के निवासियों को सलाह दी गई है कि वे घबराहट में अतिरिक्त खरीदारी (पैनिक बाइंग) या जमाखोरी न करें और ईंधन आपूर्ति में व्यवधान से संबंधित किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

    दिल्ली के निवासियों को सलाह दी गई है कि वे घबराहट में अतिरिक्त खरीदारी (पैनिक बाइंग) या जमाखोरी न करें और ईंधन आपूर्ति में व्यवधान से संबंधित किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल और पीएनजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी प्रकार के ईंधन की कोई कमी नहीं है। दिल्ली के निवासियों को सलाह दी गई है कि वे घबराहट में अतिरिक्त खरीदारी (पैनिक बाइंग) या जमाखोरी न करें और ईंधन आपूर्ति में व्यवधान से संबंधित किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

    पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक 

    इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने भी पुष्टि की है कि दिल्ली में घरेलू पीएनजी की आपूर्ति स्थिर है। प्राकृतिक गैस के आवंटन में घरेलू पीएनजी और परिवहन क्षेत्र (सीएनजी) के उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही, तेल विपणन कंपनियों ने भी यह सुनिश्चित किया है कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से कार्य कर रही है।

    बुकिंग नियमों में बदलाव और डिलीवरी की स्थिति

    सरकार ने सूचित किया है कि एलपीजी रिफिल बुकिंग के लिए न्यूनतम अंतराल को 21 दिनों से संशोधित कर अब 25 दिन कर दिया गया है। हालांकि इस बदलाव के बावजूद उपभोक्ताओं को बुकिंग के औसतन दो से तीन दिनों के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी मिल रही है। उपभोक्ताओं को डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

    उदाहरण के तौर पर, यदि पिछला सिलेंडर एक फरवरी 2026 को डिलीवर हुआ था, तो अगली बुकिंग 25 दिन पूरे होने पर यानी 26 फरवरी 2026 को या उसके बाद की जा सकती है। इसके लिए गैस एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ता वेब पोर्टल, एसएमएस, आईवीआरएस, मिस्ड-काल या व्हाट्सएप का उपयोग कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

    खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग ने फील्ड अधिकारियों को तैनात किया है ताकि रिफिल बुकिंग की प्रक्रिया सुगम रहे। प्रवर्तन टीमें (इंफोर्समेंट टीमें) लगातार निरीक्षण कर रही हैं ताकि ईंधन की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोका जा सके। विशेष रूप से रेस्तरां और भोजनालयों जैसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

    सरकार ने यह भी कहा है कि आने वाले समय में कमर्शियल एलपीजी की विनियमित आपूर्ति के लिए भी सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार ने एक बार फिर सभी नागरिकों से अपील की है कि वे ईंधन की उपलब्धता को लेकर पूरी तरह आश्वस्त रहें और किसी भी प्रकार की घबराहट में आकर खरीदारी न करें।

    यह भी पढ़ें- रुड़की के भगवानपुर में LPG को लेकर उपभोक्ताओं का हंगामा, पुलिस थाने से बांटे गए रसोई गैस सिलिंडर

    यह भी पढ़ें- हापुड़ में अवैध भंडारण के बाद अब उजागर हुआ फर्जी OTP का 'खेल', एजेंसी ने डिलीवर किए 200 से ज्यादा घरेलू गैस सिलिंडर

    यह भी पढ़ें- गैस सिलिंडर के बाद सरसों तेल और रिफाइन के दाम बढ़े, पनीर भी हुआ 40 रुपये महंगा