Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM मोदी की AI से बनी आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली स्पेशल सेल ने बिहार से दबोचा

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 10:09 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बिहार के अरवल से सिद्धनाथ कुमार को प्रधानमंत्री मोदी की आपत्तिजनक AI-जनित तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में ...और पढ़ें

    कुछ दिन पहले ही आरोपित के खिलाफ स्पेशल सेल में मामला दर्ज किया गया था।

    कुछ दिन पहले ही आरोपित के खिलाफ स्पेशल सेल में मामला दर्ज किया गया था।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बिहार के अरवल जिले से सिद्धनाथ कुमार नाम के आरोपित को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आपत्तिजनक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से निर्मित तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मौलानाचक गांव से उसे गिरफ्तार किया। आगे की जांच के लिए उसे दिल्ली लाया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले ही आरोपित के खिलाफ स्पेशल सेल में मामला दर्ज किया गया था।

    पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान पता चला है कि सिद्धनाथ कुमार ने एआई का उपयोग कर प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाईं और उन्हें कई खातों से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया। पुलिस को संदेह है कि यह सामग्री लोगों को गुमराह करने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के इरादे से अपलोड की गई थी।

    यह भी पता चला है कि आरोपित ने एक महिला भाजपा विधायक और विदेश की एक महिला नेता की रूपांतरित तस्वीरें भी साझा कीं थी। पुलिस, सामग्री के प्रसार की सीमा और उन नेटवर्क की जांच कर रही है जिनके माध्यम से इसे प्रसारित किया गया था। आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा जाली दस्तावेज बनाना, मानहानि और आपराधिक धमकी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    ज्ञात रहे भारत सरकार ने एआई के प्रयोग को लेकर सूचना प्रौद्योगिकी कानून में संशोधन किया है। उसके बाद से इसका प्रयोग सावधानी पूर्वक करना होगा। सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन नियम, 2026 के अनुसार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) द्वारा निर्मित सामग्री अब अपने स्रोत को छिपा नहीं सकती। जो हम देखते हैं उस पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय जो अंतर्निहित है उस पर ध्यान केंद्रित करके, यह कानून एआई द्वारा निर्मित प्रत्येक रचना को उसके मूल तक ट्रेस करने योग्य बनाने का लक्ष्य रखता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री; सोमवार को बिजली गरजने की संभावना

    यह भी पढ़ें- दिल्ली बजट सत्र में CAG की 6 रिपोर्ट्स पर हंगामा तय, फांसी घर और आबकारी नीति पर भी हो सकता है हल्ला

    यह भी पढ़ें- दिल्ली 'डे जीरो' की ओर तेजी से बढ़ रही, 85% वर्षा का जल बर्बाद होने से भूजल स्तर गिरा; एनसीआर में गहराया संकट