Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री; सोमवार को बिजली गरजने का अनुमान

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 09:40 PM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में हाल की बारिश के बाद शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले छह वर्षों में मा ...और पढ़ें

    राजघाट के समीप घने कोहरे में जाते साइकिल सवार। चंद्र प्रकाश मिश्र

    राजघाट के समीप घने कोहरे में जाते साइकिल सवार। चंद्र प्रकाश मिश्र

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लगातार तीन दिनों तक हल्की वर्षा होने से तापमान में गिरावट के कारण शुक्रवार पिछले छह वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन रहा था। उसके एक दिन बाद शनिवार सुबह ठंडी हवा चलने के साथ ही दिल्ली व एनसीआर के अन्य शहरों में कोहरा छाया रहा। दिल्ली सहित गाजियाबाद, नोएडा व फरीदाबाद में दृश्यता बहुत कम थी जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो गया। दिन में धूप निकलने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    सतह के निकट की हवा भी ठंडी

    शनिवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान शुक्रवार के 21.7 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है।स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत का कहना है कि 18, 19 और 20 मार्च को हुई वर्षा के कारण वायुमंडल के निचले स्तरों में नमी की मात्रा में काफी वृद्धि हुई। रातभर आसमान साफ रहने के बाद, जमीन में तीव्र ठंडक आई, जिससे सतह के निकट की हवा भी ठंडी हो गई।

    गरज और बिजली चमकने की संभावना

    इससे उसकी नमी धारण करने की क्षमता कम हो गई, जिसके परिणामस्वरूप जल वाष्प छोटी-छोटी बूंदों में संघनित हो गया और एनसीआर में हल्का से मध्यम कोहरा छा गया। अब अपेक्षाकृत शुष्क और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवा चलेगी जिससे वायुमंडल में नमी का स्तर कम होगा। इससे कोहरे की स्थिति में कमी आएगी। अगले दो-तीन दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली में 20-30 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चली, लेकिन कहीं वर्षा नहीं हुई। रविवार को दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे। सोमवार को सुबह से दोपहर तक हल्की वर्षा के साथ गरज और बिजली चमकने की संभावना है।

    वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रहने की संभावना

    वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर की वायु गुणवत्ता एक बार फिर संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में पहुंच गई। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 119 (मध्यम श्रेणी) दर्ज किया गया। शुक्रवार को एक्यूआई 93 दर्ज हुआ था। दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रहने की संभावना है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में मौसम ने क्यों लिया यू-टर्न? एक घंटे में ही 10°C तक गिरा पारा, जलवायु असंतुलन के संकेत

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में मौसम खराब होने से हैदराबाद और बागडोगरा का विमान पहुंचा बनारस, यात्री को हुई परेशानी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला, दिन में तापमान 26 डिग्री पार; आने वाले दिनों में और बढ़ेगा पारा