विदेशी सस्ते स्विच पर नामी ब्रांड लगाकर बेचने वाले तीन गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने बारीक प्लानिंग से दबोचा
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करोल बाग में नकली उनो मिंडा ऑटोमोबाइल स्विच बेचने वाले तीन दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में 10,650 नकली स ...और पढ़ें

इस मामले में क्राइम ब्रांच ने तीनों दुकानों के तीन प्रोपराइटर को गिरफ्तार कर लिया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करोल बाग में ऑटो मोबाइल पार्ट्स बेचने वाली तीन दुकानों पर छापा मार वहां से उनो मिंडा के नाम के 10,650 नकली स्विच बरामद किए हैं। विदेश से मंगाए गए सस्ते ऑन-ऑफ स्विच पर नामी कंपनी उनो मिंडा का ट्रेडमार्क लगाकर आरोपित उन्हें बाजार में बेच रहे थे। ये स्विच वाहनों को स्टार्ट, बंद करने और चाबी के जरिए लाॅक करने में काम आते हैं। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने तीनों दुकानों के तीन प्रोपराइटर को गिरफ्तार कर लिया है।
लोग नकली सामान बेच रहे
उनो मिंडा के ये स्विच ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उपयोग होने वाले उच्च गुणवत्ता वाले इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल स्विच हैं। इन्हें भारत की प्रमुख ऑटोमोटिव कंपोनेंट निर्माता कंपनी उनो मिंडा द्वारा बनाया जाता है। थोक व्यापार की आड़ में ये लोग नकली सामान बेच रहे थे।
डीसीपी क्राइम ब्रांच संजीव कुमार यादव के मुताबिक आराेपित विदेश से सस्ते और बिना ब्रांड वाले आन/आफ स्विच मंगवाकर उन पर धोखे से उनो मिंडा का लोगो और ट्रेडमार्क लगाकर उन्हें असली बताकर बाजार में महंगे दामों पर बेच देते थे।
करोल बाग के थोक बाजार में छापेमारी
क्राइम ब्रांच नकली और कापीराइट उल्लंघन वाले उत्पादों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में एडिशनल डीसीपी और एसीपी संजय कुमार नागपाल, इंस्पेक्टर राबिन त्यागी को 19 मई को सूचना मिली कि करोल बाग की कुछ दुकानों में बड़े पैमाने पर उनो मिंडा कंपनी के नाम के नकली स्विच असली बताकर बेचे जा रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद, क्राइम ब्रांच ने उनो मिंडा कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधियों को साथ लेकर करोल बाग के थोक बाजार में छापेमारी की।
खबरें और भी
स्पेयर्स से 650 डुप्लीकेट स्विच जब्त
तीन प्रमुख थोक दुकानों पर एक साथ रेड की गई, जहां से भारी मात्रा में नकली स्विच बरामद हुए। मल्होत्रा एंटरप्राइजेज से सबसे ज्यादा 8,500 नकली स्विच बरामद किए गए, कनक ऑटो स्पेयर्स से 650 डुप्लीकेट स्विच जब्त हुए और परी एंटरप्राइजेज से 1,500 नकली स्विच बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस ने राजेश मल्होत्रा प्रोप्राइटर, मल्होत्रा एंटरप्राइजेज, सोम भूटानी प्रोप्राइटर, कनक आटो स्पेयर्स और कमल रसवंत प्रोप्राइटर, परी ऑटो को गिरफ्तार कर लिया।
मिंडा ब्रांड का नाम लगाकर बेच देते
पूछताछ में सामने आया कि ये तीनों करीब 20 सालों से आटो पार्ट्स के थोक व्यापार से जुड़े हुए हैं। बाजार में नामी कंपनियों के प्रोडक्ट्स की भारी मांग और मिलने वाले मोटे मुनाफे के लालच में आकर इन्होंने यह शार्टकट अपनाया। तीनों, विदेश से घटिया और सस्ते स्विच आयात करते थे और अवैध रूप से उन पर उना मिंडा ब्रांड का नाम लगाकर उन्हें बेच देते थे। इससे ये लोग भारी मुनाफा कमा रहे थे।
यह भी पढ़ें- संसद सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली पुलिस ने चौथा पूरक आरोपपत्र किया दाखिल, UAPA की गंभीर धाराएं जोड़ीं
यह भी पढ़ें- विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मातृत्व अवकाश के बाद एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में मिली एंट्री
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 365 दिन स्वच्छ हवा के लिए उतरीं CM रेखा गुप्ता, किया 'मेड इन इंडिया' तकनीक का निरीक्षण