Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर आज और कल कई ट्रेनें कैंसिल, वंदे भारत और जनशताब्दी समेत ये गाड़ियां रहेंगी प्रभावित

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 08:03 PM (IST)

    दिल्ली में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित करने के काम के कारण कई ट्रेनें रद कर दी गई हैं और कुछ के रूट बदले गए हैं। इसमें जोधपुर वंदे भारत एक्सप्र ...और पढ़ें

    ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के काम के चलते कई ट्रेनें कैंसिल। फोटो: आर्काइव

    ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के काम के चलते कई ट्रेनें कैंसिल। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली के काम के कारण ट्रेनें रद

    2. जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें प्रभावित हुई

    3. पुरानी दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली सराय रोहिल्ला, पटेल नगर, दिल्ली कैंट और पालम स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित करने का कार्य चल रहा है।

    इसके चलते पुरानी दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर शुक्रवार और शनिवार को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त किया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग और गंतव्य में बदलाव किया गया है।

    अधिकारियों का कहना है कि ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली लागू होने के बाद ट्रेन संचालन अधिक सुरक्षित और सुचारु होगा।

    शुक्रवार को ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

    शुक्रवार को जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस (26481/26482), जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एसी डबल डेकर (12985/12986), अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी एक्सप्रेस (12065/12066), चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनल सुपरफास्ट (22452), सिरसा-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस (15308), दिल्ली सराय रोहिल्ला-भुज सुपरफास्ट (20984), नई दिल्ली-शकूर बस्ती ईएमयू (64095), दिल्ली सराय रोहिल्ला-फरुखनगर डीईएमयू (74033), फरुखनगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला डीईएमयू (74036), पुरानी दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर (54421) और पुरानी दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर (54417) निरस्त रहेंगी। शनिवार को बांद्रा टर्मिनल-चंडीगढ़ सुपरफास्ट (22451) भी नहीं चलेगी।

    इन ट्रेनों के परिचालन में होगा बदलाव

    शुक्रवार को मेरठ कैंट–श्री गंगानगर एक्सप्रेस (14030) नई दिल्ली तक ही चलेगी, जबकि श्री गंगानगर-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस (14029) का संचालन रेवाड़ी तक रहेगा। वहीं, रेवाड़ी-पुरानी दिल्ली पैसेंजर (54411) नई दिल्ली तक संचालित की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- मिनटों में ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद, लिंक रोड से सुपरफास्ट होगी कनेक्टिविटी; दिल्ली के चक्कर से छुटकारा

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-रेवाड़ी रेल रूट पर 7 अक्टूबर को 6 घंटे का बड़ा ब्लॉक, 25 से ज्यादा ट्रेनें होंगी प्रभावित