दिल्ली में सड़कें होंगी री-डिजाइन, नहीं होगा जलभराव; UER-II से द्वारका एक्सप्रेसवे तक हटेगा अतिक्रमण
दिल्ली में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए संवेदनशील स्थानों पर सड़कों की बनावट में बदलाव किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री की अ ...और पढ़ें

दिल्ली में बारिश के दौरान जलभराव के ऐसे हालत बनते हैं। फोटो: जागरण
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मानसून में दिल्ली में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। इसके स्थायी समाधान के लिए संवेदनशील स्थानों पर सड़कों के बनावट में आवश्यक बदलाव किया जाएगा।
पूर्वी दिल्ली में एनएच-24 पर पटपड़गंज और पांडव नगर अंडरपास में पानी न भरे इसके लिए सड़क की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। वहीं, महिपालपुर फ्लाईओवर तथा परेड रोड, थल सेना भवन अंडरपास में पानी भरने की समस्या हल करने के लिए तकनीकी रिपोर्ट तैयार कर उसके अनुसार काम किया जाएगा।
समन्वय समिति की बैठक में हुई समीक्षा
पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता में हुई केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय समन्वय समिति कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में जलभराव की समस्या पर चर्चा की गई।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को आवश्यक इंजीनिरिंग बदलाव करने को कहा गया जिससे कि इसका स्थायी समाधान हो सके। नौसेना भवन, थल सेना भवन, महिपालपुर टी-प्वाइंट तथा आरएंडआर अस्पताल अंडरपास जैसे संवेदनशील स्थलों पर जलभराव रोकने को किए जा रहे प्रबंध की भी समीक्षा की गई।
सड़क परियोजनाओं और ड्रेनेज कार्य में तेजी के निर्देश
अंधेरिया मोड़-एनएच-48 कॉरिडोर, रंगपुरी बाईपास टनल के काम में तेजी लाने के लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग और रोहतक रोड कॉरिडोर, सर्विस रोड तथा ड्रेनेज इंफ्रास्ट्रक्चर के काम में तेजी लाने के लिए विभिन्न विभागों से स्वीकृति लेने और यूटिलिटी शिफ्टिंग के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
अतिक्रमण हटाने और हाईवे पेट्रोलिंग बढ़ाने पर जोर
दिल्ली की सीमाओं पर एमसीडी टोल प्लाजा के कारण होने वाले यातायात जाम की समस्या हल करने के लिए NHAI और नगर निगम को मिलकर हल निकालने को कहा गया।
द्वारका एक्सप्रेसवे और यूईआर-II सहित राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण व अवैध पार्किंग हटाकर यातायात प्रबंधन सुधारने के लिए दिल्ली पुलिस, NHAI और एमसीडी को संयुक्त रूप से काम करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में यूईआर-II के लगभग 30 किलोमीटर लंबे मार्ग पर एम्बुलेंस उपलब्धता सुनिश्चित करने और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और मजबूत करने, NHAI को हाईवे पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा सभी विभागों को अगली समीक्षा बैठक से पहले एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।
खबरें और भी
बैठक में पीडब्ल्यूडी, NHAI, दिल्ली पुलिस, एमसीडी, दिल्ली जल बोर्ड, डीडीए, राजस्व विभाग, डीएमआरसी, बीएसईएस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर आज और कल कई ट्रेनें कैंसिल, वंदे भारत और जनशताब्दी समेत ये गाड़ियां रहेंगी प्रभावित
यह भी पढ़ें- मिनटों में ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद, लिंक रोड से सुपरफास्ट होगी कनेक्टिविटी; दिल्ली के चक्कर से छुटकारा