दिल्ली यमुना हादसा: नहाते समय डूबे चार दोस्तों में तीन के शव बरामद, चौथे की तलाश जारी
गीता कॉलोनी स्थित यमुना खादर में नहाते समय डूबे चार युवकों में से दो और शव बरामद कर लिए गए हैं। हेमंत और राजन के रूप में पहचान हुए इन शवों के साथ अब त ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
यमुना खादर में डूबे चार में से तीन युवकों के शव मिले।
हेमंत और राजन के शव रेस्क्यू ऑपरेशन से बरामद।
चौथे युवक सचिन की तलाश के लिए अभियान जारी।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। गीता कालोनी स्थित यमुना खादर में सोमवार शाम चार यमुना नदी में नहाने के दौरान डूबे चार युवकों में से दो और शवों को रेस्क्यू आपरेशन के दौरान गोताखारों की टीम ने बरामद कर लिया है।
इनकी पहचान हेमंत और राजन के रूप में हुई है। इससे पहले सोमवार को गोताखोरों ने सोनू का शव बरामद किया था। अब इनके चौथे साथी सचिन की तलाश जारी है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एलएन अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है।
उत्तरी जिले के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 7:20 बजे यमुना खादर में कुछ युवकों के डूबने की सूचना मिली थी। जांच करने पर पता चला कि चारों ने पहले शराब पी थी और उसके बाद नहाने के लिए नदी में उतर गए।
चौथे युवक की तलाश जारी
तेज बहाव की चपेट में आने से सभी गहरे पानी में समा गए। सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोरों, एंबुलेंस और दमकल की टीमे मौके पर पहुंच गई थीं। तुरंत अभियान शुरू किया। सोमवार देर शाम तक सोनू का शव बरामद किया गया।
खबरें और भी
तीन अन्य युवकों की तलाश के लिए मंगलवार सुबह फिर से अभियान शुरू किया गया। गोताखोरों की मदद से राजन और हेमंत का शव भी बरामद कर लिया गया, जबकि चौथे व्यक्ति की तलाश लगातार जारी है। चारों लोग आपस में जानकार और दोस्त हैं और गीता कालोनी के रहने वाले हैं। चोरों पेशे से श्रमिक हैं।