Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, कोहरे और पॉल्यूशन का ट्रिपल अटैक; कई इलाकों में AQI 'बहुत खराब'

    Updated: Sat, 10 Jan 2026 08:21 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह कड़ाके की सर्दी, घने कोहरे और खराब हवा की स्थिति बनी रही। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद ठिठुरन बढ़ी, वहीं कोहरे से विजिबि ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कड़ाके की सर्दी के बीच दिल्ली-एनसाआर में शनिवार सुबह भी हवा की स्थिति खराब रही। शुक्रवार को कई इलाकों में बारिश होने से लोगों की कंपकंपी छूट गई और ठिठुरन बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

    वहीं, शनिवार सुबह घने कोहरे ने भी लोगों की मुश्किल बढ़ाई है। अर्ली मॉर्निंग कोहरा होने की वजह से विजिबिलिटीकम रही, जिस वजह से हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। इस दौरान वाहन चालकों को लाइट और इंडिकेटर जलाकर ही चलना पड़ा। उधर, उड़ानों और ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा है।

    20260109105L

    वहीं, अगर दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की बात करें तो लोगों को उससे भी राहत नहीं मिल रही है। शनिवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 300 के पार रिकॉर्ड किया गया, जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। आज दिल्ली के कई इलाकों की यही हालत बनी हुई है, जिससे लोगों को आंखों में जलन और गले में खराब जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में ठंड पड़ रही प्रचंड, कश्मीर-हिमाचल में कड़ाके की शीतलहर जारी; यूपी में कोहरे से जनजीवन प्रभावित

    IMD ने जारी किया है यलो अलर्ट

    इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान और गिर गया, जिससे सुबह और ठंडी हो गईं। दिन का तापमान भी सामान्य से कम रहा। अगले कुछ दिनों तक भी ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

    शनिवार सुबह दिल्ली का तापमान 17 डिग्री रहा वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गाजियाबाद में भी सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा ही जहां का तापमान 18 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, गौतम बद्ध नगर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।

    खबरें और भी

    PTI01_08_2026_000019B

    मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।

    यह भी पढ़ें- रेलवे विद्युतीकरण के 100 साल पूर्ण, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जारी किया 100 रुपए का स्मारक सिक्का

    कई इलाकों में एक्यूआई बहुत खराब

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आज सुबह सात बजे आनंद चांदनी चौक में एक्यूआई 375 दर्ज किया गया, अगर अलग-अलग इलाकों की बात करें कई स्टेशनों पर एक्यूआई 300 के पार रहा जहां, मुंडका में 375 रिकॉर्ड किया गया। ITI शाहदरा में 374 तो वहीं जहांगीरपुरी का एक्यूआई 371 दर्ज किया गया।

    वहीं, दिल्ली से सटे गाजियाबाद के भी कई इलाके जहरीली हवा के साए में हैं, सबसे खराब स्थिति वसुंधरा की है जहां का एक्यूआई 302 दर्ज किया गया। इसके साथ ही नोएडा और गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई इलाकों में ऐसा ही हाल देखने को मिला।

    दिल्ली-NCR इलाकों का AQI स्तर  (शनिवार सुबह)

    इलाका AQI स्तर श्रेणी
    चांदनी चौक 375 Hazardous
    ITI शाहदरा 374 Hazardous
    जहांगीरपुरी 371 Hazardous
    मुंडका 328 Very Poor
    नेहरू नगर 323 Very Poor
    बवाना 313 Very Poor
    वसुंधरा 302 Very Poor
    सेक्टर-51, गुरुग्राम 276 Poor
    सेक्टर-8, द्वारका 260 Poor
    सेक्टर-125, नोएडा 212 Moderate to Poor