Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हर साल की वही कहानी... सीजन की पहली बारिश में ही दिल्ली-एनसीआर बेहाल

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 09:54 AM (IST)

    सीजन की पहली भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर में जलभराव, ट्रैफिक जाम और उड़ानों में देरी से लोग परेशान हुए। गुरुग्राम में सड़क धंसने से 10 किमी लंबा जाम ल ...और पढ़ें

    मंगलवार को हुई भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम लगा। फोटो- जागरण

    मंगलवार को हुई भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम लगा। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. दिल्ली-एनसीआर में पहली भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

    2. जलभराव, ट्रैफिक जाम और उड़ानों में देरी की समस्या

    3. गुरुग्राम में सड़क धंसने से लगा 10 किलोमीटर लंबा जाम

    डिजिटिल डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार से शुरू हुई सीजन की पहली भारी बारिश ने दिल्ली-एनसीआर को बेहाल कर दिया। लोगों को जलभराव, ट्रैफिक जाम और उड़ानों में देरी से परेशानी का सामना करना पड़ा। 

    2 जुलाई को मानसून की दस्तक के बाद से मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा बारिश हुई। ऐसा पहली बार नहीं है बल्कि बारिश के बाद एनसीआर में यह समस्या हर साल देखने को मिलती है।

    NCR News - 2026-07-08T094448.405

    तेज वर्षा के दौरान सदर बाजार के तेलीवाड़ा में हुए जलभराव से गुजरते लोग।  हरीश कुमार

    बारिश के चलते जलभराव, रोड धंसने और पेड़ों के गिरने से ट्रैफिक जाम लग गया, साथ ही तेज बारिश ने उड़ानों के संचालन को भी प्रभावित किया।

    NCR News - 2026-07-08T094313.531

    किराड़ी के प्रताप विहार की सड़क पर भरा लगभग एक फीट पानी। जागरण

    हालांकि दिल्ली में जलभराव के मुख्य हॉटस्पॉट मिंटो ब्रिज, किशनगंज रेल अंडर ब्रिज, जखीरा अंडरपास जैसी जगहों पर पानी नहीं भरा, लेकिन अन्य स्थानों पर लोगों ने परेशानी झेली।

    NCR News - 2026-07-08T094215.604

    तेज वर्षा के दौरान सदर बाजार के डिप्टी गंज में हुए जलभराव में वाहनों को जरने से रोकने के लिए लगाया गया हाथ ठेला। हरीश कुमार

    बारिश का यह दौर शनिवार तक रहने की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

    NCR News - 2026-07-08T094053.563

    वर्षा के दौरान विकास मार्ग पर यातायात जाम में फंसे वाहन। फोटो- हरीश कुमार

    दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गुरुग्राम के नरसिंहपुर के पास सड़क का एक हिस्सा धंसने से 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कई घंटों तक वाहन सड़क पर रेंगते रहे।

    NCR News - 2026-07-08T093927.560

    मंगलवार को हुई तेज वर्षा के बीच गुरुग्राम के नरसिंहपुर स्थित सनबीम कंपनी के सामने दिल्ली-जयपुर हाईवे का यह हिस्सा धंस गया l जागरण

    मंगलवार को दिल्ली में कहां कितनी हुई बारिश? (मिमी में)

    स्थान वर्षा (mm)
    सफदरजंग 11.9
    पालम 15.4
    लोधी रोड 13.2
    रिज 50.1
    आयानगर 32.6
    राजघाट 14.6
    पूसा 41.5
    नजफगढ़ 84.0
    जाफरपुर 15.0
    छत्तरपुर 41.5
    मयूर विहार 19.0
    जनकपुरी 18.0
    नारायणा 22.0

    यह भी पढ़ें- दस्तक के 4 दिन बाद दिल्ली-NCR में मानसून ने दिखाए तेवर, झमाझम बारिश से मिली राहत; आज भी येलो अलर्ट

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना; एनएच-9 पर लगा जाम