Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना; एनएच-9 पर लगा जाम

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 02:45 PM (IST)

    मानसूनी बारिश का इंतजार मंगलवार को खत्म हुआ। झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। इस बारिश ने उमस भरी गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को बड़ी राहत दी ...और पढ़ें

    एनएच -नौ पर खिचड़ीपुर के पास जाम लग रहा है। फोटो सौजन्य- पी. कुमार

    एनएच -नौ पर खिचड़ीपुर के पास जाम लग रहा है। फोटो सौजन्य- पी. कुमार

    HighLights

    1. दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला।

    2. कई इलाकों में झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई।

    3. उमस भरी गर्मी से दिल्लीवासियों को मिली बड़ी राहत।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया है।एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुगाम और फरीदाबाद) के कई इलाकों में बादलों की गरज के साथ झमाझम बारिश हो रही है।

    ठंडी हवाओं व छमाछम बरसती बूंदों के कारण तापमान में कमी आई और मौसम बेहद सुहावना हो गया है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को इस बारिश ने बड़ी राहत दी है।

    WhatsApp Image 2026-07-07 at 2.58.56 PM

    बारिश से कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। इससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। 

    WhatsApp Image 2026-07-07 at 3.22.49 PM

    एनएच-9 पर खिचड़ीपुर के पास यातायात जाम लग गया है। साथ ही एनएच-नौ की सर्विस रोड पर पूर्वी विनोद नगर के पास जलभराव हो गया। 

    WhatsApp Image 2026-07-07 at 3.02.24 PM

    तेज बारिश और हवा के चलते दिल्ली के राजा धीरसेन मार्ग पर गिरा सफेदे का पेड़, दो वाहन दबे।

    पांडव नगर अंडरपास में जलभराव से यातायात प्रभावित

    पूर्वी दिल्ली:यमुनापार में बरसात के बाद पटपड़गंज रोड स्थित पांडव नगर अंडरपास में जलभराव हो गया है। अंडरपास में पानी भरने से वाहनों की रफ्तार थम गई है।

    WhatsApp Image 2026-07-07 at 3.25.07 PM

    दोपहिया वाहन चालक जोखिम उठाकर पानी से गुजर रहे हैं, जबकि कई वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का सहारा ले रहे हैं। बरसात की शुरुआत में ही जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई है। मौके पर नगर निगम के तरफ से जल निकासी की जा रही है।

    NCR News - 2026-07-07T142334.945

    गुरुग्राम: झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, जलभराव की आशंका बढ़ी

    पिछले करीब 40 मिनट से हो रही तेज झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दिलाई है।हालांकि, लगातार हो रही वर्षा के कारण शहर की कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनने लगी है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    WhatsApp Image 2026-07-07 at 2.35.42 PM

    यदि वर्षा इसी तरह अगले दो-तीन घंटे तक जारी रही, तो गुरुग्राम की कई प्रमुख सड़कें पानी में डूब सकती हैं और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

    WhatsApp Image 2026-07-07 at 2.35.42 PM (1)

    फरीदाबाद में वर्षा के बीच गुजरते हुए लोग। फोटो- जागरण 

    WhatsApp Image 2026-07-07 at 3.14.19 PM

    बीते दो दिन आसमान में घने बादल मंडराते रहने के साथ एनसीआर में विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश होने से चिलचिलाती धूप से कुछ राहत मिली हुई थी, लेकिन सोमवार को सुबह से दोपहर तक तेज धूप तपाती रही। 

    WhatsApp Image 2026-07-07 at 2.20.20 PM

    दोपहर बाद आसमान में बादल मंडराते रहने की वजह से धूप छाया का मौसम रहा। ऐसे में गर्मी से कुछ राहत मिल सकी।

    WhatsApp Image 2026-07-07 at 2.10.32 PM

    मौसम विभाग ने अगले दो दिन आंधी-वर्षा की वजह से तापमान में गिरावट का अनुमान जताया था, जिससे गर्मी से राहत रहेगी। पिछले करीब हफ्तेभर से हल्की वर्षा और आसमान में बादल छाए रहने के साथ तेज धूप की वजह से उमस भरी गर्मी का असर बना हुआ है।

    NCR News - 2026-07-07T143912.013

    पिछले दो दिन हल्की वर्षा और आसमान में बादल छाए रहने की वजह से बीच बीच में कुछ समय के लिए गर्मी से हल्की राहत थी, लेकिन अब सोमवार को सुबह से दोपहर तक तेज धूप रही तो लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल मंडराते रहने से बीच बीच में गर्मी से हल्की राहत मिल सकी। हालांकि शाम को उमस भरी गर्मी ज्यादा महसूस हुई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में मानसून ने दिखाई रफ्तार, चौथे दिन हुई झमाझम बारिश; आज भी ऑरेंज अलर्ट

    यह भी पढ़ें- दिल्‍ली में मानसून की एंट्री के बाद भी उमस बरकरार, इस पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?