Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IGI Airport जाने वाली DTC की 801 बस बनी मुसीबत, यात्रियों को करना पड़ रहा दो-दो घंटे इंतजार

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 10:01 PM (IST)

    पश्चिमी दिल्ली को आईजीआई एयरपोर्ट से जोड़ने वाली डीटीसी की रूट संख्या 801 पर बसों की अत्यधिक देरी से यात्रियों और एयरपोर्ट कर्मचारियों को परेशानी हो र ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. पश्चिमी दिल्ली-एयरपोर्ट बस 801 में देरी से यात्री परेशान।

    2. शिफ्ट में काम करने वाले एयरपोर्ट कर्मचारियों को दिक्कत।

    3. यात्रियों को बस के लिए 2 घंटे तक इंतजार।

    स्नेहा ठाकुर, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ने वाली डीटीसी की रूट संख्या 801 पर बसों की आवाजाही में अत्यधिक विलंब ने यात्रियों और एयरपोर्ट कर्मचारियों की मुसीबत बढ़ा दी है।

    इंद्रलोक से आइजीआइ एयरपोर्ट (टर्मिनल-2) जाने वाले यात्रियों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों को काफी दिक्कत हो रही है। समस्या के बारे में डीटीसी अधिकारी का कहना है कि यह मामला जांच का विषय है।

    सड़क पर भारी ट्रैफिक और नियमानुसार चालकों के विश्राम (रेस्ट टाइम) की वजह से अंतराल बढ़ सकता है। हालांकि, प्रशासन ने जल्द ही रूट की समीक्षा कर बस संचालन को सुचारू बनाने का आश्वासन दिया है।

    2-2 घंटे तक करना पड़ता है इंतजार

    रूट संख्या 801 पश्चिमी दिल्ली के जखीरा, मोती नगर, तिलक नगर, जनकपुरी, डाबड़ी और द्वारका जैसे घने बसे क्षेत्रों को एयरपोर्ट से सीधा जोड़ती है। विडंबना है कि अनेक इलाकों को जोड़ने वाली इस रूट पर बस के लिए यात्रियों को 2-2 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।

    इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियाें का कहना है कि इंद्रलोक से आइजीआइ की दिशा में एक भी बस नहीं आती, जबकि विपरीत दिशा (आइजीआइ से इंद्रलोक) में इस दौरान पांच से छह बसें आसानी से गुजर जाती हैं।

    समय और किराये की बर्बादी

    सीधी बस न मिलने पर दो से तीन बसें बदलकर जाने से सफर का समय और किराया दोनों दोगुना हो जाता है। समस्या एक और गंभीर पक्ष है कि चालकों द्वारा निर्धारित स्टैंड पर बस न रोकने और डीटीसी हेल्पलाइन पर शिकायतों की सुनवाई न होने से यात्रियों की नाराजगी चरम पर है।

    ऐसे यात्री जो एयरपोर्ट पर काम करते हैं और इस रूट पर स्थित कालोनियों में रहते हैं कि उनका कहना है कि एयरपोर्ट पर शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए समय की पाबंदी अनिवार्य होती है।

    खबरें और भी

    801 नंबर बस की देरी के कारण कर्मचारी समय पर ड्यूटी नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनके काम और आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त, राजौरी गार्डन जैसे सामान्य रूटों पर भी बसों का अंतराल 25 से 30 मिनट तक बना हुआ है।

    क्या बोले लोग

    दो घंटे से 801 नंबर बस का इंतजार कर रहा हूं। दूसरी तरफ से 5-6 बसें निकल गईं, लेकिन आईजीआई जाने वाली एक भी बस नहीं आई।
    केवल सिंह, डाबड़ी मोड़

    बस बदलकर जाने में समय भी अधिक लगता है और जेब पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ता है। रोज सफर करने वालों के लिए यह रोजाना का संकट है।
    जवाहर लाल, डाबड़ी मोड़

    यह भी पढ़ें- बस में बच्चे हैं, हमें छोड़ दो... अचानक घिर गए 58 यात्री, बाहर भीड़ और अंदर दहशत; फिर धू-धू कर जली बस

    यह भी पढ़ें- अब न टूटेगी, न होगी सख्त; आटा गूंथते समय बस अपनाएं ये दो आसान ट्रिक्स, बनेंगी कुट्टू की मुलायम रोटियां