DU Admission 2026: आज जारी होगी एनसीवेब की दूसरी कटऑफ, पहली सूची में 12000 सीटों पर दाखिला
डीयू के एनसीवेब में दाखिले को लेकर छात्राओं में रिकॉर्ड उत्साह है, पहली कटऑफ में ही 12,000 सीटें भर गईं। शेष सीटों के लिए आज दूसरी कटऑफ जारी की जाएगी, ...और पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय। फाइल फोटो
HighLights
एनसीवेब में दाखिले को लेकर छात्राओं में रिकॉर्ड उत्साह।
पहली कटऑफ में ही 12,000 सीटें भर चुकी हैं।
आज जारी होगी दूसरी कटऑफ, कुल 15,200 सीटें।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। डीयू के नान कालेजिएट वीमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में इस बार दाखिले को लेकर छात्राओं का उत्साह रिकार्ड स्तर पर देखने को मिल रहा है।
पहली ही कटआफ में करीब 12 हजार सीटों पर प्रवेश हो चुका है। अब शेष सीटों को भरने के लिए सोमवार को दूसरी कटआफ जारी की जाएगी। इस वर्ष बीए और बीकाम प्रोग्राम की कुल 15,200 सीटों पर दाखिला होना है।
इस बार एनसीवेब में कुल 21,500 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मैत्रेयी कालेज, हंसराज कालेज और मिरांडा हाउस जैसे अध्ययन केंद्रों में सबसे अधिक मांग देखने को मिली है।
13 सितंबर तक पूरी की जाएगी प्रवेश प्रक्रिया
दूसरी कटआफ के तहत चार से छह अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि आठ अगस्त होगी। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो विश्वविद्यालय विशेष कटआफ और स्पेशल ड्राइव के माध्यम से प्रवेश देगा। पूरी प्रवेश प्रक्रिया 13 सितंबर तक पूरी की जाएगी।
एनसीवेब की निदेशक प्रो. गीता भट्ट ने बताया कि पहली कटआफ में बीए प्रोग्राम की लगभग 8,700 और बीकाम की करीब 3,300 सीटें भर चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में इतनी सीटें भरने के लिए कई कटआफ जारी करनी पड़ती थीं, लेकिन राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) लागू होने के बाद छात्राओं की रुचि और दाखिले की गति दोनों बढ़ी हैं।
यह भी पढ़ें- डीयू प्रवेश: दूसरे चरण में 32 हजार से अधिक ने सीट की पक्की, 25 हजार ने चुना अपग्रेड विकल्प
यह भी पढ़ें- DU Admission 2026: नए शहर में नहीं होंगे परेशान! फ्रेशर्स के लिए PG-Flat ढूंढ रहे सीनियर्स