Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के पुठ कलां बस स्टैंड पर क्लस्टर बस से कुचलकर बुजुर्ग महिला की मौत, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 06:17 AM (IST)

    सुल्तानपुरी में पुठ कलां बस स्टैंड के पास एक क्लस्टर बस की चपेट में आने से इंदिरा नामक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस मे ...और पढ़ें

    हादसे के बाद मौके पर हंगामा करने वाले को समझाती पुलिस। सौ- वीडियो ग्रेव

    हादसे के बाद मौके पर हंगामा करने वाले को समझाती पुलिस। सौ- वीडियो ग्रेव

    HighLights

    1. पुठ कलां बस स्टैंड पर बुजुर्ग महिला की मौत।

    2. गुस्साए लोगों ने क्लस्टर बस में तोड़फोड़ की।

    3. पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लिया, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पुठ कलां बस स्टैंड के पास कलस्टर बस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान इंदिरा के तौर पर की गई।

    हादसे से गुस्साएं लोगों ने कलस्टर बस में तोड़फोड़ व पथराव किया। इस संबंध में सुल्तानपुरी थाने में मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने बस को जब्त कर चालक राजेश को हिरासत में ले लिया है।

    पुलिस के अनुसार सुबह करीब 11:05 बजे पीसीआर कॉल के जरिए कंझावला रोड स्थित पुठ कलां बस स्टैंड पर दुर्घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने इंदिरा (60), निवासी सुल्तानपुरी को डीटीसी क्लस्टर बस के पिछले पहिये के पास अचेत अवस्था में पाया।

    उन्हें तत्काल संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल, मंगोलपुरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में शामिल क्लस्टर बस रूट संख्या 114 ए आजादपुर से औचंदी बॉर्डर की ओर जा रही थी।

    पुलिस ने बताया कि महिला उसी बस में सफर कर रही थी और उतरते वक्त वह पिछले पहिये के नीचे आ गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने बताया कि उपद्रव करने वाले आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    कंझावला रोड से बुद्ध विहार तक लंबा जाम

    घटना के बाद कंझावला रोड से बुद्ध विहार तक लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

    महिला की मौत से गुस्साए लोगों ने क्लस्टर बस में तोड़फोड़ कर अपना विरोध जताया। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    शुरुआती जांच में हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है लेकिन पुलिस का कहना है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही से हुई है।

    यह भी पढ़ें- उदयपुर में कार की भीषण टक्कर से स्कूटी सवार दंपती और मासूम बेटे की मौत, बड़ा बेटा लड़ रहा जिंदगी की जंग

    यह भी पढ़ें- मैनपुरी में रात्रि गश्त पर निकली पुलिस जीप में क्रेन ने मारी टक्कर, दो सिपाही सहित तीन घायल