Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड का शातिर शराब तस्कर दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा, 3 साल से चकमा दे रहा था भगोड़ा

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 12:32 PM (IST)

    पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत फरार चल रहे झारखंड के सुनील राय (28) को गिरफ्तार किया है। 2023 से भगोड़ा घोषित यह शातिर अपराधी दिल्ली और ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. झारखंड का शातिर शराब तस्कर सुनील राय गिरफ्तार।

    2. आबकारी अधिनियम मामले में 2023 से था फरार।

    3. दिल्ली में मजदूरी की आड़ में छिपा था अपराधी।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी जिला पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान झारखंड के रामगढ़ निवासी सुनील राय (28) के रूप में हुई है, जो वर्ष 2023 से कानून की नजरों से बचकर झारखंड और दिल्ली के बीच अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।

    आरोपित के काम करने का तरीका बेहद शातिर था। 2023 में तीस हजारी कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद, वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। वह दिल्ली में मजदूरी की आड़ में छिपकर रह रहा था ताकि पुलिस की रडार से बाहर रह सके। वह तकनीकी सर्विलांस से बचने के लिए भी सावधानी बरत रहा था।

    उपायुक्त डी शरद भास्कर के निर्देशन में एएटीएस की एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपित के बारे में लगातार जानकारी जुटा रही थी।

    इसी दौरान 27 मार्च को सटीक सूचना मिलते ही पुलिस ने शिवाजी पार्क मेट्रो स्टेशन के पास से उसे पकड़ लिया। आरोपित के खिलाफ पंजाबी बाग थाने में मामला दर्ज था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि फरारी के दौरान उसने किन अन्य अपराधों को अंजाम दिया है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में 27 लाख की कीमत की प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, तीन तस्कर गिरफ्तार

    खबरें और भी