Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केजरीवाल का बड़ा आरोप: मोदी जी की लोकप्रियता तेजी से गिर रही, अब सोशल मीडिया को कंट्रोल करने की है तैयारी

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 03:28 PM (GMT+05:30)

    अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता तेजी से गिर रही है और केंद्र सरकार सोशल मीडिया को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही ह ...और पढ़ें

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता तेजी से गिरने का आरोप लगाया।

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता तेजी से गिरने का आरोप लगाया।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता तेजी से गिरने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर सोशल मीडिया को नियंत्रित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। 

    केजरीवाल ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता बहुत तेज़ी से गिर रही है। देश के सामने ढेरों चुनौतियां हैं लेकिन प्रधानमंत्री जी उनका सामना करने में असमर्थ हैं। लोगों का गुस्सा हर गली-हर मोहल्ले में सुनाई दे रहा है। देश का युवा सोशल मीडिया के जरिए अपनी निराशा और गुस्से का इजहार कर रहा है।'

    केजरीवाल ने आगे कहा कि समस्याओं का समाधान निकालने की बजाय सरकार सवाल पूछने वालों और आलोचना करने वालों को गिरफ्तार कर रही है। अब सरकार ने सोशल मीडिया को ही कंट्रोल करने की योजना बना ली है। 

    उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते हुए लिखा, 'मोदी जी को समझना होगा कि लोगों में पनप रहे गुस्से के उफान को इस तरह के नियमों से नहीं दबा पाएंगे।' 

    कम्युनिटी नोट्स पर सरकार का नियंत्रण 

    केजरीवाल का यह बयान एक अन्य पोस्ट का हवाला देते हुए आया है, जिसमें दावा किया गया है कि केंद्र सरकार एक्स प्लेटफॉर्म के यूजर-जनरेटेड फैक्ट-चेकिंग टूल ‘कम्युनिटी नोट्स’ को नियंत्रित करने की तैयारी कर रही है। 

    केजरीवाल ने इसे सोशल मीडिया पर स्वतंत्र आवाज को दबाने की कोशिश बताया है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब केंद्र सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फेक न्यूज और गलत सूचनाओं को रोकने के लिए सख्त नियम बनाने की चर्चा में है। अभी तक केंद्र सरकार या सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    यह भी पढ़ें- क्या नई पार्टी बनाने जा रहे हैं Raghav Chadha? अरविंद केजरीवाल से टकराव के बीच AAP में सियासी हलचल तेज

    यह भी पढ़ें- 'कहने की जरूरत नहीं चुनाव आयोग भाजपा के अंडर काम कर रहा', ECI के पोस्ट पर भड़के केजरीवाल

    यह भी पढ़ें- 'प्रेस कॉन्फ्रेंस में CM की कही बात कानूनी रूप से लागू नहीं', गरीबों से 'केजरीवाल के वादे' पर दिल्ली HC की टिप्पणी


    खबरें और भी