Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व सीएम केजरीवाल के ‘शीशमहल’ पर CAG रिपोर्ट PAC को भेजी, CM रेखा गुप्ता बोलीं- जनता से किया सुनियोजित धोखा

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 09:28 PM (IST)

    पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पुनर्विकास में अनियमितताओं पर आई कैग रिपोर्ट को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने लोक लेखा समिति (पीएसी) को जांच ...और पढ़ें

    विधानसभा बजट सत्र में बोलती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। जागरण

    विधानसभा बजट सत्र में बोलती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास रहे सिविल लाइन के 6-फ्लैग स्टाफ रोड बंगले के पुनर्विकास में बरती गईं अनियमितताओं पर आई कैग रिपोर्ट को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आगे की जांच के लिए लोक लेखा समिति (पीएसी) को भेज दिया है।

    इससे पहले सदन में इसकी सिफारिश करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सदन में चर्चा के दौरान इस बंगले के निर्माण में बरती गईं अनियमितताओं के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, इसके लिए जिम्मेदार उस समय के मंत्रियों सहित उन सभी पर कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया, जो लोग इस मामले में शामिल रहे हैं।

    सीएम ने कहा-सुनियोजित धोखा

    सीएम गुप्ता ने बुधवार को विधानसभा में तीखा प्रहार करते हुए कहा कि दिल्ली में ‘शीश महल’ बनाने वाले अब पंजाब में ‘शीश महल-2’ में जाकर बस गए हैं। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वयं को ‘शहंशाह-ए-आलम’ समझते थे और दिल्ली की जनता को दास समझते थे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह चर्चा केवल ईंट-पत्थरों, फर्नीचर या इंटीरियर की नहीं है, बल्कि उस ‘सुनियोजित धोखे’ को बेनकाब करने की है जिसे केजरीवाल ने वर्षों तक छिपाए रखा।

    पुरानी सादगी पर किया तंज 

    मुख्यमंत्री ने केजरीवाल की पुरानी सादगी पर सवाल उठाते हुए कहा कि शीला दीक्षित के घर के 10 एसी पर टिप्पणी करने वाले केजरीवाल ने खुद के लिए 50 एसी और 70 पंखे वाला महल खड़ा किया था। उन्होंने पूछा कि यह कौन-सी सादगी थी जिसमें गाड़ी, बंगला और कुर्सी न लेने की कसमें खाई गई थीं, लेकिन पर्दे के पीछे सब कुछ हासिल किया गया?

    खबरें और भी

    'कोरोना महामारी में बनवा रहे थे महल'

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोरोना महामारी के दौरान दिल्ली के हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे थे, तब उस समय के मुख्यमंत्री अपने लिए महल बनवा रहे थे। उस महल में खाना ऊपर ले जाने के लिए लाखों की लिफ्ट, महंगे फ्रिज और विदेशी काफी मशीन लगवाई जा रही थी। इस ‘शीश महल’ के लिए छह-छह निजी कंसल्टेंट रखे गए थे। कहा कि जो टेंडर शुरुआती दौर में मात्र आठ करोड़ रुपये का था, वह अंततः 62 करोड़ रुपये तक कैसे पहुंच गया, यह जांच का विषय है।

    pravesh-verma

    जनता के विश्वास के साथ बड़ा विश्वासघात : प्रवेश वर्मा

    कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने कैग रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान पिछली सरकार पर तीखा हमला बोला और इसे जनता के विश्वास के साथ बड़ा विश्वासघात बताया। वर्मा बंगले में लगे सामान और बरती गईं अनियमितताओं की प्रिंटिंग पेपर रोल’ की लिस्ट सदन में लेकर पहुंचे जो सदन में अन्य विधायकाें की कुर्सी तक पहुंच गई, जिसे पकड़कर अन्य भाजपा विधायक भी खड़े हुए। वर्मा ने बंगले में उपलब्ध कराए गए सामान की जानकारी देते हुए कहा कि शीश महल के ऊपर आई रिपोर्ट बताती है कि किस तरह केजरीवाल ने भ्रष्टाचार किया है।

    घर का नवीनीकरण उसी समय हुआ जब पीएम का घर बन रहा था : आप

    इन आरोपों के जवाब में आप की ओर से कहा गया कि जिन लोगों ने 6.20 करोड़ में वीवाआइपी बोट खरीदी, वे पिछले तीन साल से 30 करोड़ के सीएम घर पर सवाल उठा रहे हैं। कहा कि जब दिल्ली के मुख्यमंत्री के सरकारी घर का नवीनीकरण हो रहा था, उसी समय प्रधानमंत्री का घर भी बन रहा था। फिर भी सीएम घर की हर डिटेल पब्लिक डोमेन में है, जबकि प्रधानमंत्री के घर की हर डिटेल सीक्रेट रखी गई है, कहा कि यह कैसे सही है? कहा कि इस देश में इसके खर्च पर ईमानदारी से चर्चा कब होगी?

    यह भी पढ़ें- जज के खिलाफ प्राथमिकी की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकारा, यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने से रोका

    यह भी पढ़ें- दिल्ली बस हादसे ने छीन ली दो परिवारों की खुशियां, शादी की तैयारी मातम में बदली; तीन माह की गर्भवती का उजड़ा सुहाग

    यह भी पढ़ें- 'दिल्ली में एलपीजी सिलिंडर की कोई कमी नहीं', मंत्री सिरसा ने किल्लत की अफवाहों को नकारा

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में 100 ट्यूबवेल शुरू करने की तैयारी, दो लाख लोगों को मिल सकेगा पानी