दिल्ली लक्ष्मी योजना: पोर्टल लॉन्च के 12 घंटे में 34000 पंजीकरण, सीएम बोलीं- महिलाओं का भविष्य भी होगा सुरक्षित
केंद्र और दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना का पोर्टल पूर्वी दिल्ली में लॉन्च हुआ, जिसका लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनका भविष्य सुरक्षित करना ह ...और पढ़ें

'दिल्ली लक्ष्मी योजना' पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता महिलाओं से संवाद कर उनके साथ सेल्फी खिंचवाती हुईं। जागरण
HighLights
लक्ष्मी योजना पोर्टल पूर्वी दिल्ली में लॉन्च हुआ।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और भविष्य सुरक्षित करने का लक्ष्य।
पहले 12 घंटे में 34 हजार से अधिक पंजीकरण हुए।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के साथ सशक्त बनाने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार प्रतिबद्ध है। लक्ष्मी योजना इसी कड़ी में मील का पत्थर साबित होगी। इसके तहत महिलाओं को हर माह तो सहायता मिलेगी ही, भविष्य भी सुरक्षित होगा।
योजना के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में 5,110 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। ये बातें सीएम रेखा गुप्ता ने शनिवार को पूर्वी दिल्ली स्थित डीएम कार्यालय में लक्ष्मी योजना के पोर्टल के शुभारंभ के दौरान कहीं।

पोर्टल खुलने के पहले 12 घंटे में ही 34 हजार महिलाओं ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया। इतना ही नहीं 1940 आवेदन सभी औपचारिकताओं को पूरा कर जमा कर दिए गए।
महिलाओं ने सीएम को बताई समस्याएं
पोर्टल को लांच करने के बाद सीएम ने महिलाओं से बात की। महिलाओं ने योजना के लिए धन्यवाद देते हुए सीएम को अपनी समस्याएं भी बताईं। इस दौरान सीएम ने कहा कि सरकार को बने एक साल ही हुआ है और सबसे बड़ा वादा लक्ष्मी योजना के रूप में पूरा किया जा रहा है।

यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को बचत, डिजिटल वित्तीय समावेश और सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने का एक व्यापक प्रयास है।
सरकार ने इस योजना के लिए बड़ा बजट निर्धारित किया है और शुरुआती चरण में करीब 17 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलने का अनुमान है। 9170 आवेदन विधायकों की सिफारिश के लिए लंबित हैं।
यह भी पढ़ें- जो रंग-बिरंगी कतरनें कूड़े में जाती थी, देवरिया में अब बन रही आत्मनिर्भरता का आधार
यह भी पढ़ें- ऊर्जा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: कोल इंडिया और अमेरिका मिलकर करेंगे काम, उच्चस्तरीय दल ने सौंपी रिपोर्ट