Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MCD TVC Election Result: 23 टाउन वेंडिंग कमेटियों के चुनाव में 9 जोन के नतीजे घोषित, मतगणना जारी

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 04:01 AM (IST)

    दिल्ली में एमसीडी की 23 टाउन वेंडिंग कमेटियों के चुनाव की मतगणना जारी है। अब तक 9 जोन के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जबकि बाकी 3 जोन के परिणाम देर रात तक ...और पढ़ें

    नजफगढ़ स्थित मतगणना केंद्र पर मतपत्रों की जांच करते गणना अधिकारी। फोटो- एमसीडी

    नजफगढ़ स्थित मतगणना केंद्र पर मतपत्रों की जांच करते गणना अधिकारी। फोटो- एमसीडी

    HighLights

    1. एमसीडी टीवीसी चुनाव मतगणना जारी, 9 जोन के परिणाम घोषित।

    2. स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट 2014 के तहत यह पहला चुनाव।

    3. 90 हजार पंजीकृत मतदाताओं में से 37 हजार ने मतदान किया।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एमसीडी की 23 टाउन वेंडिंग कमेटियों (टीवीसी) गठन के लिए हुए मतदान की मतगणना मंगलवार देर शाम तक जारी रही। खबर लिखे जाने तक रोहिणी, नरेला, नजफगढ़, पश्चिम, दक्षिण, शाहदरा दक्षिण, मध्य जोन समेत नौ जोन के परिणाम आ गए हैं।

    बाकि तीन जोन के परिणाम देर रात्रि तक आने का अनुमान है। इसके पूर्व रविवार को 12 जोन में मतदान शांतिपू्र्ण संपन्न हुआ। वर्ष 2014 में आए कानून के बाद स्ट्रीट वेंडर्स (प्रोटेक्शन आफ लाइवलीहुड एंड रेगुलेशन आफ स्ट्रीट वेंडिंग) अधिनियम के तहत यह पहला चुनाव था। 

    इसमें 90 हजार पंजीकृत मतदाताओं में से 37 हजार ने मतदान में हिस्सा लिया था। मंगलवार को कुल 17 मतगणना केंद्रों पर मतगणना सुबह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ हुई।

    यह भी पढ़ें- MP में नौ साल बाद लौटेगी छात्र राजनीति की रौनक! इसी सत्र में होंगे छात्रसंघ चुनाव, हाई कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने शुरू की तैयारी

    यह भी पढ़ें- तृणमूल चुनाव चिन्ह विवाद: ‘जोड़ा फूल’ हाथ से निकलने पर ‘सूरजमुखी’ सिंबल पर लड़ सकती हैं ममता