Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे ने दिल्ली-पटना-हावड़ा रूट की 845 ट्रेनों में किया बड़ा बदलाव; 338 ट्रेनें रद और 384 डायवर्ट

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 01:05 PM (IST)

    भारतीय रेलवे ने बिहार में मोकामा के पास नए डबल-लाइन रेल ब्रिज के काम के कारण 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक 845 ट्रेन सेवाओं को प्रभावित करने की घोषणा ...और पढ़ें

    भारतीय रेलवे ने 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक कुल 845 ट्रेन सेवाओं को प्रभावित करने की घोषणा की है।

    भारतीय रेलवे ने 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक कुल 845 ट्रेन सेवाओं को प्रभावित करने की घोषणा की है।

    HighLights

    1. मोकामा में नए डबल-लाइन रेल ब्रिज का काम।

    2. 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक 845 ट्रेनें प्रभावित।

    3. दिल्ली-पटना-हावड़ा कॉरिडोर पर भीड़ कम होगी।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने बिहार में मोकामा के पास गंगा नदी पर नए डबल-लाइन रेल ब्रिज के कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के तहत 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक कुल 845 ट्रेन सेवाओं को प्रभावित करने की घोषणा की है। इनमें 338 ट्रेनें रद, 384 डायवर्ट, 67 शॉर्ट-ओरिजिनेट और 56 शॉर्ट-टर्मिनेट की जाएंगी।

    दिल्ली-पटना-हावड़ा कॉरिडोर पर घटेगी भीड़

    पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के अनुसार, यह 14 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक मौजूदा राजेंद्र सेतु (1959 में शुरू हुआ सिंगल-लाइन ब्रिज) की क्षमता की कमी दूर करने के लिए किया जा रहा है।

    नए डबल-लाइन ब्रिज को 2015-16 के रेल बजट में लगभग 1,491.47 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी गई थी। इससे दिल्ली-पटना-हावड़ा कॉरिडोर पर भीड़ कम होगी और रेल संचालन बेहतर होगा।

    मौजूदा नेटवर्क से ज़ुड़ेगा ब्रिज

    नए ब्रिज को अपर हाथीदाह जंक्शन, ताल जंक्शन, रामपुर डुमरा, दिनकर ग्राम सिमरिया और बरौनी जंक्शन पर मौजूदा नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। सबसे ज्यादा व्यवधान 3 अक्टूबर को होने की उम्मीद है, जब 36 ट्रेनें रद्द की जाएंगी। प्रभावित ट्रेनों में कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस, अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस और गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस जैसी प्रमुख लंबी दूरी की सेवाएं शामिल हैं।

    इन राज्यों की यात्राओं पर पड़ेगा प्रभाव

    यह बदलाव बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश और ओडिशा से गुजरने वाले यात्रियों तथा हावड़ा, पटना, कोलकाता और नई दिल्ली को जोड़ने वाले प्रमुख रूट्स को प्रभावित करेगा। 

    रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि प्रभावित अवधि में यात्रा करने वाले अपने ट्रेन की स्थिति यात्रा शुरू करने से पहले जरूर जांच लें। रेलवे का कहना है कि यह अस्थायी असुविधा दीर्घकालिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए जरूरी है। इससे पूर्वी भारत में लाइन क्षमता बढ़ेगी और ट्रेन संचालन सुचारू होगा।

    यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर से नशीले पदार्थ लाकर दिल्ली में सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, लाजपत नगर में बनाया था ठिकाना

    यह भी पढ़ें- ट्रेन के पार्सल वैन में अब बिना जांच नहीं जाएगा सामान, दिल्ली के 4 बड़े स्टेशनों पर लगीं स्कैनिंग मशीनें

    खबरें और भी