Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के स्कूल में पांचवीं के छात्र से छह महीने तक होता रहा यौन शोषण, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 06:18 AM (IST)

    नरेला के एक सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा के छात्र के साथ करीब छह महीने तक कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर् ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. नरेला के सरकारी स्कूल में छात्र का यौन शोषण।

    2. छह महीने तक चला, आठ सहपाठी आरोपी।

    3. पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। नरेला के एक सरकारी स्कूल में कक्षा पांच के छात्र के साथ स्कूल परिसर के शौचालय में पिछले करीब छह महीने तक कथित यौन शोषण होने का मामला उजागर हुआ। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस सूत्र के अनुसार, पीड़ित छात्र ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके साथ स्कूल के शौचालय में उसके ही आठ सहपाठी कथित तौर पर यौन शोषण करते थे। आरोप है कि घटना किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी।

    लंबे समय तक चुप रहा बच्चा

    डर के कारण वह लंबे समय तक चुप रहा। लेकिन 30 जुलाई को कथित रूप से फिर ऐसी घटना हुई। बाद में स्कूल में पढ़ने वाले एक अन्य बच्चे को इसकी जानकारी मिली, जिसने पीड़ित छात्र की मां को पूरे मामले से अवगत करााया।

    जानकारी देने वाला छात्र पीड़ित का रिश्तेदार भी है। इसके बाद पीड़ित के स्वजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    यह भी पढ़ें- महोबा में चित्रकूट जैसी दरिंदगी, हाथ-पैर बांध किशोरी से जंगल में सामूहिक दुष्कर्म, रेलवे ट्रैक पर गर्दन रखकर मारने की कोशिश 

    यह भी पढ़ें- सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों ने छात्रा के मुंह में तमंचा डाला, लगातार उत्पीड़न के कारण ट्यूशन जाने से भी लगने लगा था डर



    खबरें और भी