Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather: मार्च में ही गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आज रहा सीजन का सबसे गर्म दिन

    Updated: Wed, 26 Mar 2025 08:15 PM (IST)

    Delhi Weather Update दिल्ली में मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है। तापमान में इजाफा हो रहा है और दिन में गर्मी की चुभन बढ़ रही है। हालांकि सुबह-शाम का ...और पढ़ें

    Delhi Air Quality: आज 39 डिग्री के करीब रहा दिल्ली में दिन का तापमान। फाइल फोटो
    Delhi Air Quality: आज 39 डिग्री के करीब रहा दिल्ली में दिन का तापमान। फाइल फोटो

    HighLights

    1. दिल्ली में बढ़ने लगा तापमान।
    2. वायु गुणवत्ता भी हुई खराब।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच अब बुधवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री पार कर गया। आलम यह रहा कि मार्च की गर्मी ने तीन साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। अभी बृहस्पतिवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

    तत्पश्चात तेज हवाओं के चलते शुक्रवार से दो तीन दिन के लिए तापमान में कुछ कमी आएगी। साफ आसमान और तेज धूप के बीच बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री अधिक 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    रिज का तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

    इससे पहले मार्च 2022 में यह 39.6 डिग्री पहुंचा था। यानी बुधवार का तापमान तीन साल बाद सबसे ज्यादा रहा। पीतमपुरा दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां का तापमान 40.6 डिग्री रहा। जबकि रिज का तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

    न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री अधिक 17.7 डिग्री दर्ज हुआ। राजघाट का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 81 से 18 प्रतिशत तक रिकार्ड किया गया। पीतमपुरा और रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने के बावजूद मौसम विभाग ने इसे लू की श्रेणी में नहीं रखा है।

    बृहस्पतिवार को भी दिन भर आसमान रहेगा साफ-IMD

    मौसम विज्ञानियों (IMD) का कहना है कि अगर दो दिन तक लगातार ऐसी स्थिति बनती है तो ही उसे लू की श्रेणी में रखा जाता है। जबकि बृहस्पतिवार को एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को भी दिन भर आसमान साफ रहेगा।

    खबरें और भी

    तेज धूप खिली रहेगी। 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 19 डिग्री तक रह सकता है। शुक्रवार एवं शनिवार को हवा की रफ्तार बढ़ने पर तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है।

    वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बुधवार शाम चार बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 231 था। इसे खराब श्रेणी में रखा जाता है। वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने सुधार की भविष्यवाणी की है। एक दो दिन में शहर की वायु गुणवत्ता में ''मध्यम'' श्रेणी में बदलाव का अनुमान लगाया गया है, जहां अगले दो दिनों तक इसके बने रहने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी का सितम जारी, तापमान 40 डिग्री को करेगा पार; आया IMD का ताजा अपडेट

    यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी का प्रकोप शुरू, दो दिन बाद तापमान 38 डिग्री को करेगा पार; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट