प्रदर्शन के बाद जंतर-मंतर पर NDMC का बड़ा सफाई अभियान, 25 मीट्रिक टन कचरा हटाया गया
एनडीएमसी ने जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों से शुक्रवार को 25 मीट्रिक टन मिश्रित कचरा उठाया, जो गुरुवार की तुलना में काफी अधिक था। इस भारी मात्रा को देखत ...और पढ़ें

जंतर मंतर धरना स्थल पर रात 11:15 बजे भी जमा लोग, हालांकि मंच हटा दिया गया है। जागरण
HighLights
जंतर-मंतर से 25 मीट्रिक टन मिश्रित कचरा हटाया गया।
एनडीएमसी ने चौबीसों घंटे सफाई के लिए अतिरिक्त संसाधन लगाए।
सफाई अभियान जंतर-मंतर के आसपास के क्षेत्रों तक फैला।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एनडीएमसी ने जंतर- मंतर विरोध प्रदर्शन स्थल और इसके आसपास के इलाकों से शुक्रवार को करीब 25 मीट्रिक टन मिश्रित कचरा उठाया।
अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। इससे पहले गुरुवार को 15 मीट्रिक टन कचरे की तुलना में यह मात्रा काफी अधिक है। कचरे की इस भारी मात्रा को देखते हुए नागरिक निकाय को पूरे इलाके में चौबीसों घंटे सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त संसाधन तैनात करने पड़े हैं।
कई शिफ्ट में चल रही सफाई
अधिकारियों के अनुसार कचरे के बढ़ते वजन और मात्रा के कारण प्रदर्शन स्थल और उसके आसपास सफाई कर्मचारियों, वाहनों तथा अत्याधुनिक मशीनीकृत सफाई उपकरणों की लगातार चौबीसों घंटे तैनाती की गई है।
एनडीएमसी ने बताया कि सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सुबह की शिफ्ट में 50 और शाम की शिफ्ट में 20 सफाई कर्मचारियों को काम पर लगाया गया है, जबकि एक अन्य विशेष टीम को रात की पाली के दौरान तैनात किया जाएगा।

केवल साधारण कचरा ही नहीं, बल्कि निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़े कचरे, पत्थरों और अन्य मलबे को हटाने के लिए नागरिक इंजीनियरिंग विभाग से अतिरिक्त कर्मी और भारी मशीनों की सेवाएं भी ली गई हैं।
एनडीएमसी कर्मचारियों के अनुसार शुक्रवार को क्षेत्र से तीन टिपर भरकर निर्माण सामग्री का मलबा, भारी पत्थर और अन्य ठोस कचरा हटाया गया। लगातार कचरा उठाने और सड़कों की मशीनीकृत सफाई के लिए इस समय चार बड़े ट्रक, 10 आटो-टिपर और छह गाबलर मशीनें लगातार मैदान में जुटी हुई हैं।
केवल जंतर-मंतर तक सीमित नहीं कार्रवाई
यह व्यापक सफाई अभियान केवल जंतर- मंतर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि टालस्टाय मार्ग, जंतर-मंतर रोड, जय सिंह रोड, संसद मार्ग और कनाट प्लेस के इनर तथा आउटर सर्कल तक फैला हुआ है।
खबरें और भी
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सफाई टीमें स्थल पर मौजूद छात्र प्रदर्शनकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और जैसे ही वहां कचरा एकत्र होता है, तुरंत कार्रवाई की जाती है।
प्रदर्शन स्थल और उसके आसपास के पूरे इलाके में स्वच्छता और स्वच्छता मानकों को बनाए रखने के लिए यह चौबीसों घंटे चलने वाला सफाई अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें- अलीगढ़: दिल्ली में ट्रेनों से जंतर मंतर पर जाने वालों पर नजर, आज भी निरस्त रही पैसेंजर ट्रेन
यह भी पढ़ें- CJP जंतर मंतर प्रोटेस्ट: दीपके की भारत में एंट्री से हिंसक आंदोलन तक... 6 जून से अब तक क्या-क्या हुआ?