Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NEET परीक्षार्थियों ने क्यों ठुकराया आंदोलन? बोले- डॉक्टर बनना है तो पढ़ाई पर ध्यान दें, मेहनत से पूरा होगा सपना

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 09:50 PM (IST)

    नीट परीक्षा को लेकर देश में जारी प्रदर्शनों के बीच कई सफल अभ्यर्थी आंदोलन से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की अपील कर रहे हैं। ...और पढ़ें

    जंतर मंतर मार्ग का नजारा कुछ यूं दिखा। जागरण

    जंतर मंतर मार्ग का नजारा कुछ यूं दिखा। जागरण

    HighLights

    1. नीट अभ्यर्थी प्रदर्शनों के बजाय पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं।

    2. मेहनत, अनुशासन और अभ्यास को सफलता की कुंजी मानते हैं।

    3. डॉक्टर बनने का सपना केवल कड़ी मेहनत से पूरा होगा।

    रीतिका मिश्रा, नई दिल्ली। नीट परीक्षा को लेकर देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन जारी है। वहीं, नीट में सफल रहे कई अभ्यर्थियों का कहना है कि ऐसे प्रदर्शनों का हिस्सा बनने के बजाय अपनी पढ़ाई और भविष्य पर ध्यान देना चाहते हैं। उनका मानना है कि अगर किसी छात्र को अपने प्रदर्शन से संतुष्टि नहीं है तो उसका सबसे बेहतर जवाब अगली तैयारी को और मजबूत बनाना है।

    तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने की अपील

    मेधावियों का कहना है कि हर प्रतियोगी परीक्षा में कुछ छात्रों को सफलता मिलती है तो कुछ को निराशा हाथ लगती है। ऐसे में निराश होने या प्रदर्शन में समय बिताने के बजाय अपनी कमियों का विश्लेषण करना और बेहतर रणनीति के साथ दोबारा तैयारी करना अधिक जरूरी है। मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी है। इसलिए वे प्रदर्शन के बजाय पढ़ाई का रास्ता चुन रहे हैं और दूसरे अभ्यर्थियों से भी अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने की अपील कर रहे हैं।

    'डाॅक्टर बनने का सपना मेहनत से पूरा होगा, आंदोलन से नहीं'

    • री-नीट परीक्षा में 720 में 400 अंक लाने वाली छात्रा तनु वशिष्ठ ने बताया कि वह माउंट आबू स्कूल से 12वीं उत्तीर्ण है। उन्होंने बिना कोचिंग के केवल स्कूल की मदद से तैयारी की और वो अपने परिणाम से संतुष्ठ हैं। छात्रा ने कहा कि वह नीट परीक्षा को लेकर हो रहे प्रदर्शन का समर्थन नहीं करती है।
    • वहीं, एक अभ्यर्थी ने कहा, 'मुझे इस बार जितने अंक चाहिए थे, उतने नहीं मिले। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं प्रदर्शन में समय बिताऊं। मैं अपनी कमियां दूर करूंगा, ज्यादा मेहनत करूंगा और अगली बार बेहतर अंक लाने की कोशिश करूंगा।'
    • नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल के छात्र भव्य सिंघल ने कहा कि उनका पूरा ध्यान अगले वर्ष होने वाली नीट परीक्षा की तैयारी पर है, इसलिए उनके लिए किसी प्रदर्शन में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता।
    • दिलशाद गार्डन स्थित जीबीएसएस स्कूल के 12वीं के छात्र आयुष गुप्ता ने कहा, 'हमारा हर दिन और हर घंटा कीमती है। अगर मैं प्रदर्शन में जाऊंगा तो उतने समय में अपनी पढ़ाई, नई चीजें सीखने और खुद को बेहतर बनाने पर काम कर सकता हूं। आखिर डाॅक्टर बनने का सपना मेहनत से पूरा होगा, आंदोलन से नहीं।'

    समय सड़कों पर नहीं, बल्कि पढ़ाई में लगाने की सलाह

    इसी तरह कई अन्य अभ्यर्थियों का कहना है कि वे नीट के नाम पर हो रहे प्रदर्शनों का समर्थन नहीं करते। उनका मानना है कि छात्र का सबसे बड़ा हथियार उसकी तैयारी और मेहनत है। इसलिए वे अपना समय सड़कों पर नहीं, बल्कि पढ़ाई में लगाना चाहते हैं। उनका कहना है कि उनका लक्ष्य केवल एक है बेहतर डाॅक्टर बनना और अपने सपने को मेहनत के दम पर पूरा करना।

    यह भी पढ़ें- क्या CJP Protest में घुसे अराजक तत्व? दिल्ली पुलिस ने 10 FIR दर्ज कर शुरू की बड़ी कार्रवाई

    यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक की 3 मांग, केंद्र के पास एक ऑप्शन; जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह करेंगे टॉक 2.0

    यह भी पढ़ें- 'विरोध और असहमति लोकतंत्र का जरूरी हिस्सा, दोबारा न हो पेपर लीक ', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले NEET टॉपर आर्यन गुप्ता

    खबरें और भी