नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी बंद, इंटरचेंज भी नहीं होगा; मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन से एंट्री शुरू
जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के चलते सुरक्षा कारणों से नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया गया है। हालांकि शाम 6 बजते-बजते मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन ...और पढ़ें

नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी बंद। जागरण
HighLights
जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन के कारण नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद।
भारी भीड़ और सुरक्षा कारणों से मेट्रो स्टेशन बंद करने का निर्णय।
दिल्ली मेट्रो के कुल 18 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद की गई।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के प्रदर्शन में जुट रही भारी भीड़ के चलते सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अब नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिया है। इसके साथ ही डीएमआरसी ने जानकारी दी है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी।
वहीं शाम 6 बजे तक डीएमआरसी ने जानकारी दी कि मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट के एंट्री गेट्स खोल दिए गए हैं।
बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ऑरेंज लाइन और येलो लाइन के बीच आसानी से आया जाया जा सकता है।
- येलो लाइन: समयपुर बादली और हुडा सिटी सेंटर की ओर जा सकते हैं।
- ऑरेंज लाइन: एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन या द्वारका सेक्टर 21 / यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक जाती है।
इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो के अब कुल 18 स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। इन स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट पर रोक लगा दी गई है।
बंद के बीच इन स्टेशनों पर जारी रहेगी इंटरचेंज फैसिलिटी
ब्लू और येलो लाइन के कुल 18 मेट्रो स्टेशन बंद होने के बावजूद राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों से इंटरचेंज की फैसिलिटी जारी रहेगी।
इससे पहले कौन से स्टेशन थे बंद?
लोक कल्याण मार्ग
राजीव चौक
पटेल चौक
रामकृष्ण आश्रम मार्ग
बाराखंभा रोड
सुप्रीम कोर्ट
सेवा तीर्थ
जनपथ
मंडी हाउस
केंद्रीय सचिवालय
आईटीओ
दिल्ली गेट
इंद्रप्रस्थ
खान मार्केट
जोर बाग
शिवाजी स्टेडियम
झंडेवालान
यह भी पढ़ें- CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली में यात्रियों की बढ़ी टेंशन, 17 मेट्रो स्टेशन बंद; ऑटो वाले वसूल रहे मनमाना किराया
यह भी पढ़ें- सीजेपी विरोध प्रदर्शन: दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन लगातार दूसरे दिन बंद, यात्री परेशान